17 सितंबर से मथुरा में शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, 5 लाख दीपों से जगमगाएंगे धार्मिक स्थल | छाता चीनी मिल के पुनर्जीवन की राह खुली, ड्यूल-मोड एथेनॉल प्लांट को कैबिनेट की मंजूरी | अपराध समीक्षा गोष्ठी में लंबित मामलों पर सख्त निर्देश, एसएसपी ने समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर | राधाष्टमी से पहले बरसाना में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश | जिला पंचायत अध्यक्ष ने यमुना में छोड़ीं 50 हजार मछली फिंगरलिंग्स | जिला पंचायत अध्यक्ष ने यमुना में छोड़ीं 50 हजार मछली फिंगरलिंग्स | ईपीएफओ की वेज सीलिंग बढ़ाकर ₹25,000: 51 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ | आठ दशकों से प्रतीक्षित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में ऐतिहासिक कदम | यूपीआई पर नया MDR नियम: ₹2000 से ऊपर के भुगतान पर शुल्क, ग्राहक से सीधे नहीं वसूला जाएगा ₹5 | उपभोक्ता कानून के दायरे में ही रहेंगे डॉक्टर: सुप्रीम कोर्ट | किशाऊ परियोजना: छह राज्यों ने किए समझौते पर हस्ताक्षर, 232.6 मीटर ऊंचा बनेगा बांध | एनएचएआई ला रहा एआई वाली 1033 हेल्पलाइन | प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दिल्ली में एक माह चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ | दिल्ली में 10 हजार छात्रों के लिए बनेंगे हॉस्टल | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दशकों से अटकी परियोजनाओं का हो रहा समाधान: भजनलाल शर्मा | किशाऊ परियोजना के एमओयू पर हस्ताक्षर, पेयजल, सिंचाई और विकास के नए अवसर होंगे सृजित | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दशकों से अटकी परियोजनाओं का हो रहा समाधान: भजनलाल शर्मा | पीएम मोदी के जन्मदिन पर लव कुश रामलीला कमेटी दिव्यांगजनों को देगी कृत्रिम अंग | पीएम मोदी और शी जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक: भारत और चीन एक-दूसरे की ताकत से सीखें, साझा विकास पर जोर | ब्रिक्स 2026: साझा घोषणापत्र में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर | 60 साल बाद बड़े पर्दे पर गूंजेगी वीर अब्दुल हमीद की शौर्यगाथा | हिंदू समाज की एकजुटता और समरसता पर राष्ट्रीय हनुमान दल का मंथन | ब्रिक्स समिट 2026: मलयेशिया के पीएम से नाश्ते की टेबल पर मिले राहुल गांधी और प्रियंका | दुनिया में कोई भी संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं: पीएम मोदी | सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश; श्रद्धालुओं की सुविधा और शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर,बरसाना में DM-SSP की बैठक | राधाष्टमी पर बरसाना आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम की बड़ी तैयारी | जिला बदर की अवधि पूरी होने से पहले गांव लौटा शातिर अभियुक्त करनवीर गिरफ्तार | ब्रज दर्शन करने आए श्रद्धालुओं का टेंपो पलटा, 50 वर्षीय श्रद्धालु की मौत | ब्रिक्स के संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत | ब्रिक्स सम्मेलन: सुरक्षा परिषद में सुधारों को अब टाला नहीं जा सकता: पीएम मोदी | छह साल बाद फिर शुरू होगी भारत-चीन के बीच सीधी उड़ान | राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए चार प्रचार वाहनों को हरी झंडी | दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में उतरने की नहीं दी इजाजत | बलदेव पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार | प्रस्तावित सीड बिल पर शिवराज का किसानों से संवाद, नकली और घटिया बीजों पर सख्ती की तैयारी | ‘राहत’ से ‘रोकथाम’ की ओर बढ़ा भारत, अमित शाह बोले- ‘जीरो कैजुअल्टी’ के साथ आपदा रोधी गांव-शहर बनाना लक्ष्य | दिल्ली हाई कोर्ट को मिलेंगे 8 नए जज, CJI सूर्यकांत की अगुवाई में कॉलेजियम ने दी मंजूरी | केंद्र ने आंध्र प्रदेश को दी रेल इंफ्रा की बड़ी सौगात, रेनिगुंटा-अरक्कोणम पर बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन | नौकरी से बेदखली पर लेबर कोर्ट के फैसले को चुनौती, दिल्ली हाई कोर्ट ने महिला आयोग से मांगा जवाब | सत्य निकेतन हादसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसफर से किया इनकार, दिल्ली हाई कोर्ट ही जारी रखेगा सुनवाई | महाराष्ट्र अक्टूबर के आखिर तक लाएगा डेडिकेटेड केमिकल सेक्टर पॉलिसी | भारत में महिलाओं के नेतृत्व का मतलब महिलाओं के नेतृत्व वाला शासन भी है: बांसुरी स्वराज | एक मंच, 11 देश और 10 एजेंडे, ब्रिक्स समिट पर ट्रंप समेत पूरी दुनिया की नजर | ब्रिक्स बिजनेस फैसिलिटेशन मिशन फॉर एमएसएमई एंड ट्रेडर्स बने: प्रवीण खंडेलवाल | जिला स्तरीय सतर्कता समिति का पुनर्गठन, शत्रुघ्न द्विवेदी समेत कई अधिकारी शामिल | राधाष्टमी मेले से पहले प्रशासन ने कसी कमर, लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के लिए तैयारियां तेज | राधाकुंड में स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु का बैग चोरी, नकदी-मोबाइल और दस्तावेज हुए पार | जर्जर खंभे के टूटकर मकान पर गिरने के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग, 24 घंटे बाद तक नहीं बदले 5 पोल | ब्रिक्स सम्मेलन के बीच भारत आएंगे पुतिन, मोदी से होगी अहम मुलाकात; एसयू-57 से परमाणु ऊर्जा तक कई मुद्दों पर बनेगी रणनीति | ब्रिक्स सम्मेलन के बीच भारत आएंगे पुतिन, मोदी से होगी अहम मुलाकात; यूक्रेन युद्ध से लेकर एसयू-57 और परमाणु ऊर्जा तक कई मुद्दों पर नजर | प्रोटीन कोई ट्रेंड नहीं, स्वस्थ और प्रोडक्टिव आबादी की बुनियादी जरूरत: रंजीत सिंह | होरिबा इंडिया के इनोवेशन कनेक्ट में 15 उभरते टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स ने पेश किए भविष्य के समाधान | सत्य निकेतन PG हादसे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, घायलों को 5 लाख रुपये मुआवजा; खतरनाक इमारतों पर भी होगी कार्रवाई | न्यायालय कर्मचारी संघ ने भरी हुंकार, उच्च न्यायालय और सरकार के समक्ष रखी जाएंगी 13 सूत्रीय मांगें | राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जनपद न्यायाधीश ने चार प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी | धनबाद में भू-धंसान का कहर! देखते ही देखते 5-6 मकान जमींदोज, एक बच्चे की मौत, कई घायल | बिहार में बाढ़ का तांडव! 13 जिलों में 29 लाख प्रभावित, 22 हजार से ज्यादा रेस्क्यू; गंगा-कोसी के उफान से गांव-शहर बेहाल | पीएनजी चैंबर में धमाके के बाद लगी आग, कॉलोनी में मची अफरातफरी | व्यापारियों की शिकायत पर निगम की कार्रवाई, नाले के ऊपर बने अस्थायी कब्जे हटाए | लोकतांत्रिक युवा जनसंघ पार्टी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, पीड़िता की सुरक्षा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग | यूजीसी कानून में बदलाव, अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता और किसान सम्मान निधि बढ़ाने की मांग | महिला कंप्यूटर प्रशिक्षक ने प्रधानाध्यापक पर अभद्रता और गाली-गलौज का लगाया आरोप | धोखाधड़ी के मुकदमे में मांट पुलिस ने तीन वांछितों को दबोचा | तीन-चार दिन से पानी में डूबी कॉलोनी, घरों में घुसा नाले का पानी; लोगों ने नगर निगम पर लगाया अनदेखी का आरोप | भारत की मजबूत आर्थिक गति और उद्योग जगत के बढ़ते विश्वास का संकेत: सीआईआई, बिजनेस कॉन्फिडेंस इंडेक्स 66 अंक पर पहुंचा | संजीव सिंघल बने 109 वर्ष पुराने एस.डी. पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष, नई जिम्मेदारी के साथ शिक्षा और संस्कार को आगे बढ़ाने का संकल्प | 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म ‘तेरा साईं’, शिर्डी में साईं बाबा के आशीर्वाद के साथ हुआ रिलीज डेट का ऐलान | दिल्ली की जहरीली हवा से फेफड़ों के बाद किडनी पर भी प्रदूषण की मार, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन | डॉ. दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल, लखनऊ के मेयर से लेकर यूपी के डिप्टी सीएम और राज्यसभा तक का रहा लंबा राजनीतिक सफर | आठ हाई कोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद नियुक्तियां | यमुनापार दिगम्बर जैन समाज ने किया अपनी प्रतिभाओं का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न देकर बढ़ाया हौसला | मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर सजेगा लवकुश रामलीला का भव्य मंच, चार मंजिला सेट पर दिखेगा रामायण का दिव्य संसार | वेतन को लेकर नगर निगम के कचरा वाहन चालकों की हड़ताल, सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के आसार | वेतन के लिए सड़कों पर उतरे नगर निगम के कर्मचारी, कचरा वाहन चालकों ने रोका काम | कोसीकलां में महिला जिम और ताइक्वांडो अकादमी का शुभारंभ, बेटियों ने दिखाए आत्मरक्षा के करतब | लाड़पुर में सड़क नहीं, गड्ढों का सफर; ग्रामीण बोले- कब मिलेगा बदहाल रास्ते से छुटकारा? | कोसीकलां में पुलिस का शिकंजा, तीन वांछित आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार | 50 फीट ऊंचे चिकने लट्ठे पर पहलवानों ने दिखाया दम, विजय पताका तक पहुंचने में लगी 40 मिनट की मशक्कत | मंडी चौराहे के पास दो भाइयों को घेरकर हमला, एक की हालत गंभीर | सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: इमारत ढहने से एक की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका; अमित शाह ने रद्द किया गोवा दौरा | विश्व ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी दिवस पर नई दिल्ली में निकलेगी जागरूकता रैली | सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक वीडियो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग | सात वर्षों से लगातार निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, अब तक दो हजार से अधिक लोगों के कराए ऑपरेशन: डॉ. योगेश जिंदल | ‘नशे को कहें ना और सपनों को कहें हां’, जयंत चौधरी की मुहिम को गांव-गांव पहुंचाएंगी पारुल चौधरी | रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों, अधिकारियों और परिवारों ने मिलकर मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव |

झुंझुनूं निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता, भाजपा ने तैयारियों का किया शंखनाद

  • 24 days ago

झुंझुनूं। आगामी निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने झुंझुनूं जिले में चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में पाटोदिया भवन, झुंझुनूं में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम गीत के साथ हुई। इस दौरान मंचस्थ अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने बैठक में निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर प्रस्तावना प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिले के सभी निकायों में चुनाव प्रबंधन समितियों के साथ-साथ संयोजक एवं सह-संयोजकों की घोषणा की जा चुकी है। इसके अलावा विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।

हर निकाय में कमल खिलाने का लक्ष्य

बैठक में पिलानी विधानसभा से प्रत्याशी रहे राजेश दहिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निकाय चुनावों की तैयारी में अभी से पूरी ताकत के साथ जुटना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरना है। उन्होंने प्रत्येक निकाय में भाजपा का कमल खिलाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं के सामने रखा।

पूर्व विधायक उदयपुरवाटी शुभकरण चौधरी ने निकाय चुनावों के दौरान सामने आने वाली संभावित चुनौतियों को लेकर कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र और राज्य में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है, जिसके चलते निकाय चुनावों में पार्टी को मजबूत जनसमर्थन मिलने की उम्मीद है।

यमुना जल योजना और विकास कार्यों का किया उल्लेख

पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को तेजी से लागू किया जा रहा है। उन्होंने यमुना जल योजना, विद्युतीकरण और महिला सुरक्षा सहित कई मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार आमजन की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में झुंझुनूं जिले के लोगों को खेती और पेयजल के लिए यमुना का पानी उपलब्ध कराने की दिशा में तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जनता के सेवक हैं भाजपा कार्यकर्ता

पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ ने कहा कि भाजपा में विधायक, सांसद से लेकर सामान्य कार्यकर्ता तक सभी स्वयं को जनता का सेवक मानते हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आगामी निकाय चुनावों में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और प्रत्येक मतदाता के घर तक संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

खीचड़ ने चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों से संबंधित छोटे-छोटे वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए जाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनता तक अपनी बात पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

22 तारीख को चुनाव प्रबंधन समितियों की बैठक

बैठक में सह प्रभारी मुकेश गोयल ने अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने बताया कि 22 तारीख को सभी निकायों की चुनाव प्रबंधन समितियों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके लिए संबंधित कार्यकर्ताओं से अभी से तैयारियां शुरू करने का आह्वान किया गया।

उन्होंने चुनाव प्रबंधन से जुड़े कार्यों, संगठनात्मक समन्वय और स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए।

कमल सिखवाल बोले- कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़

बैठक के मुख्य वक्ता कमल सिखवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी है और मजबूत कार्यकर्ताओं के बिना कोई भी संगठन आगे नहीं बढ़ सकता।

सिखवाल ने कहा कि भाजपा का सौभाग्य है कि उसके पास देशहित और संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या है। ये कार्यकर्ता हर परिस्थिति में संगठन के लिए तैयार रहते हैं।

उन्होंने आगामी निकाय चुनावों में समर्पित और सक्रिय पार्टी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे जोश और उत्साह के साथ चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान करते हुए कहा कि इस बार जिले के प्रत्येक निकाय में भाजपा का कमल खिलाने के लिए पूरी ताकत लगानी होगी।

सिखवाल के इस बयान को निकाय चुनावों में टिकट वितरण और संगठन की चुनावी रणनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच उनके बयान को लेकर उत्साह देखने को मिला।

सोशल मीडिया और बूथ स्तर पर फोकस

बैठक में वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि निकाय चुनाव केवल बड़े नेताओं के प्रचार से नहीं बल्कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता से जीते जाएंगे। कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं से सीधा संपर्क बढ़ाने, स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेने और सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने को कहा गया।

भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया के साथ-साथ व्यक्तिगत जनसंपर्क को भी चुनाव अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने की बात कही। प्रत्येक वार्ड में संगठन को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने पर भी जोर दिया गया।

दिनेश धाभाई ने भी रखे विचार

बैठक में हनुमानगढ़ प्रभारी दिनेश धाभाई ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती और चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा आगामी चुनावों में सामूहिक प्रयास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

बैठक का मंच संचालन जिला महामंत्री वीरपाल सिंह शेखावत ने किया। धन्यवाद भाषण जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने दिया।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश द्वारा नियुक्त निकाय प्रभारी, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, जेपी चंदेलिया, रणवीर गुड़ा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश खाजपुरिया, राजेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, पवन मावंडिया सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नेता मंचस्थ रहे।

इसके अलावा बैठक में भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष तथा अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनाव को संगठन की मजबूती और जनसंपर्क का बड़ा अवसर मानते हुए अभी से बूथ और वार्ड स्तर पर सक्रिय होने का आह्वान किया।

भाजपा की इस बैठक के बाद जिले में निकाय चुनावों को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों के और तेज होने की संभावना है। पार्टी अब चुनाव प्रबंधन समितियों, मंडल स्तर के संगठन और बूथ कार्यकर्ताओं के माध्यम से स्थानीय निकायों में अपनी चुनावी रणनीति को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

राजस्थान-रिपोर्टर,(सुरेश सैनी)।




उत्तर प्रदेश न्यूज़

Link copied successfully!