17 सितंबर से मथुरा में शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, 5 लाख दीपों से जगमगाएंगे धार्मिक स्थल
- 11h ago
दोघट। निकटवर्ती गांव हिम्मतपुर सूजती में जल जीवन मिशन द्वारा बनाई गई करोड़ों रुपये की पेयजल टंकी, करीब दो साल बाद भी चालू नहीं हो पाई , जिसके इंतजार करते ग्रामीण स्वच्छ पेयजल के लिए परेशान हैं।इतना ही नहींं टंकी परिसर भी देखरेख के अभाव में अव्यवस्थित सा लग रहा है।
ग्रामीणों ने बताया, पेयजल टंकी का निर्माण वर्ष 2023 में पेयजल आपूर्ति के लिए किया गया था।निर्माण कार्य पूरा हुए भी डेढ़ साल से ज्यादा हो चुका है, लेकिन अब तक टंकी पर सोलर सिस्टम नहीं लगाया गया , जिसकी वजह से जल निगम द्वारा टंकी का संचालन शुरू नहीं किया जा सका है।
ग्रामीण जितेंद्र कश्यप, रामसिंह, आकाश, गौरव , रणधीरा आदि ने बताया कि, टंकी चालू न होने से उन्हें पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से बनी इस योजना का लाभ गांव के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। दूसरी ओर ग्राम प्रधान ने भी पेयजल टंकी को चालू कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी बागपत को लिखित शिकायत दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि, यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे संबंधित विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता की ओर से बताया गया कि, शीघ्र ही सोलर सिस्टम लगाकर पेयजल आपूर्ति कराई जाएगी।
वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )।


