17 सितंबर से मथुरा में शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, 5 लाख दीपों से जगमगाएंगे धार्मिक स्थल | छाता चीनी मिल के पुनर्जीवन की राह खुली, ड्यूल-मोड एथेनॉल प्लांट को कैबिनेट की मंजूरी | अपराध समीक्षा गोष्ठी में लंबित मामलों पर सख्त निर्देश, एसएसपी ने समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर | राधाष्टमी से पहले बरसाना में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश | जिला पंचायत अध्यक्ष ने यमुना में छोड़ीं 50 हजार मछली फिंगरलिंग्स | जिला पंचायत अध्यक्ष ने यमुना में छोड़ीं 50 हजार मछली फिंगरलिंग्स | ईपीएफओ की वेज सीलिंग बढ़ाकर ₹25,000: 51 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ | आठ दशकों से प्रतीक्षित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में ऐतिहासिक कदम | यूपीआई पर नया MDR नियम: ₹2000 से ऊपर के भुगतान पर शुल्क, ग्राहक से सीधे नहीं वसूला जाएगा ₹5 | उपभोक्ता कानून के दायरे में ही रहेंगे डॉक्टर: सुप्रीम कोर्ट | किशाऊ परियोजना: छह राज्यों ने किए समझौते पर हस्ताक्षर, 232.6 मीटर ऊंचा बनेगा बांध | एनएचएआई ला रहा एआई वाली 1033 हेल्पलाइन | प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दिल्ली में एक माह चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ | दिल्ली में 10 हजार छात्रों के लिए बनेंगे हॉस्टल | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दशकों से अटकी परियोजनाओं का हो रहा समाधान: भजनलाल शर्मा | किशाऊ परियोजना के एमओयू पर हस्ताक्षर, पेयजल, सिंचाई और विकास के नए अवसर होंगे सृजित | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दशकों से अटकी परियोजनाओं का हो रहा समाधान: भजनलाल शर्मा | पीएम मोदी के जन्मदिन पर लव कुश रामलीला कमेटी दिव्यांगजनों को देगी कृत्रिम अंग | पीएम मोदी और शी जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक: भारत और चीन एक-दूसरे की ताकत से सीखें, साझा विकास पर जोर | ब्रिक्स 2026: साझा घोषणापत्र में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर | 60 साल बाद बड़े पर्दे पर गूंजेगी वीर अब्दुल हमीद की शौर्यगाथा | हिंदू समाज की एकजुटता और समरसता पर राष्ट्रीय हनुमान दल का मंथन | ब्रिक्स समिट 2026: मलयेशिया के पीएम से नाश्ते की टेबल पर मिले राहुल गांधी और प्रियंका | दुनिया में कोई भी संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं: पीएम मोदी | सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश; श्रद्धालुओं की सुविधा और शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर,बरसाना में DM-SSP की बैठक | राधाष्टमी पर बरसाना आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम की बड़ी तैयारी | जिला बदर की अवधि पूरी होने से पहले गांव लौटा शातिर अभियुक्त करनवीर गिरफ्तार | ब्रज दर्शन करने आए श्रद्धालुओं का टेंपो पलटा, 50 वर्षीय श्रद्धालु की मौत | ब्रिक्स के संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत | ब्रिक्स सम्मेलन: सुरक्षा परिषद में सुधारों को अब टाला नहीं जा सकता: पीएम मोदी | छह साल बाद फिर शुरू होगी भारत-चीन के बीच सीधी उड़ान | राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए चार प्रचार वाहनों को हरी झंडी | दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में उतरने की नहीं दी इजाजत | बलदेव पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार | प्रस्तावित सीड बिल पर शिवराज का किसानों से संवाद, नकली और घटिया बीजों पर सख्ती की तैयारी | ‘राहत’ से ‘रोकथाम’ की ओर बढ़ा भारत, अमित शाह बोले- ‘जीरो कैजुअल्टी’ के साथ आपदा रोधी गांव-शहर बनाना लक्ष्य | दिल्ली हाई कोर्ट को मिलेंगे 8 नए जज, CJI सूर्यकांत की अगुवाई में कॉलेजियम ने दी मंजूरी | केंद्र ने आंध्र प्रदेश को दी रेल इंफ्रा की बड़ी सौगात, रेनिगुंटा-अरक्कोणम पर बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन | नौकरी से बेदखली पर लेबर कोर्ट के फैसले को चुनौती, दिल्ली हाई कोर्ट ने महिला आयोग से मांगा जवाब | सत्य निकेतन हादसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसफर से किया इनकार, दिल्ली हाई कोर्ट ही जारी रखेगा सुनवाई | महाराष्ट्र अक्टूबर के आखिर तक लाएगा डेडिकेटेड केमिकल सेक्टर पॉलिसी | भारत में महिलाओं के नेतृत्व का मतलब महिलाओं के नेतृत्व वाला शासन भी है: बांसुरी स्वराज | एक मंच, 11 देश और 10 एजेंडे, ब्रिक्स समिट पर ट्रंप समेत पूरी दुनिया की नजर | ब्रिक्स बिजनेस फैसिलिटेशन मिशन फॉर एमएसएमई एंड ट्रेडर्स बने: प्रवीण खंडेलवाल | जिला स्तरीय सतर्कता समिति का पुनर्गठन, शत्रुघ्न द्विवेदी समेत कई अधिकारी शामिल | राधाष्टमी मेले से पहले प्रशासन ने कसी कमर, लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के लिए तैयारियां तेज | राधाकुंड में स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु का बैग चोरी, नकदी-मोबाइल और दस्तावेज हुए पार | जर्जर खंभे के टूटकर मकान पर गिरने के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग, 24 घंटे बाद तक नहीं बदले 5 पोल | ब्रिक्स सम्मेलन के बीच भारत आएंगे पुतिन, मोदी से होगी अहम मुलाकात; एसयू-57 से परमाणु ऊर्जा तक कई मुद्दों पर बनेगी रणनीति | ब्रिक्स सम्मेलन के बीच भारत आएंगे पुतिन, मोदी से होगी अहम मुलाकात; यूक्रेन युद्ध से लेकर एसयू-57 और परमाणु ऊर्जा तक कई मुद्दों पर नजर | प्रोटीन कोई ट्रेंड नहीं, स्वस्थ और प्रोडक्टिव आबादी की बुनियादी जरूरत: रंजीत सिंह | होरिबा इंडिया के इनोवेशन कनेक्ट में 15 उभरते टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स ने पेश किए भविष्य के समाधान | सत्य निकेतन PG हादसे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, घायलों को 5 लाख रुपये मुआवजा; खतरनाक इमारतों पर भी होगी कार्रवाई | न्यायालय कर्मचारी संघ ने भरी हुंकार, उच्च न्यायालय और सरकार के समक्ष रखी जाएंगी 13 सूत्रीय मांगें | राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जनपद न्यायाधीश ने चार प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी | धनबाद में भू-धंसान का कहर! देखते ही देखते 5-6 मकान जमींदोज, एक बच्चे की मौत, कई घायल | बिहार में बाढ़ का तांडव! 13 जिलों में 29 लाख प्रभावित, 22 हजार से ज्यादा रेस्क्यू; गंगा-कोसी के उफान से गांव-शहर बेहाल | पीएनजी चैंबर में धमाके के बाद लगी आग, कॉलोनी में मची अफरातफरी | व्यापारियों की शिकायत पर निगम की कार्रवाई, नाले के ऊपर बने अस्थायी कब्जे हटाए | लोकतांत्रिक युवा जनसंघ पार्टी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, पीड़िता की सुरक्षा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग | यूजीसी कानून में बदलाव, अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता और किसान सम्मान निधि बढ़ाने की मांग | महिला कंप्यूटर प्रशिक्षक ने प्रधानाध्यापक पर अभद्रता और गाली-गलौज का लगाया आरोप | धोखाधड़ी के मुकदमे में मांट पुलिस ने तीन वांछितों को दबोचा | तीन-चार दिन से पानी में डूबी कॉलोनी, घरों में घुसा नाले का पानी; लोगों ने नगर निगम पर लगाया अनदेखी का आरोप | भारत की मजबूत आर्थिक गति और उद्योग जगत के बढ़ते विश्वास का संकेत: सीआईआई, बिजनेस कॉन्फिडेंस इंडेक्स 66 अंक पर पहुंचा | संजीव सिंघल बने 109 वर्ष पुराने एस.डी. पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष, नई जिम्मेदारी के साथ शिक्षा और संस्कार को आगे बढ़ाने का संकल्प | 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म ‘तेरा साईं’, शिर्डी में साईं बाबा के आशीर्वाद के साथ हुआ रिलीज डेट का ऐलान | दिल्ली की जहरीली हवा से फेफड़ों के बाद किडनी पर भी प्रदूषण की मार, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन | डॉ. दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल, लखनऊ के मेयर से लेकर यूपी के डिप्टी सीएम और राज्यसभा तक का रहा लंबा राजनीतिक सफर | आठ हाई कोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद नियुक्तियां | यमुनापार दिगम्बर जैन समाज ने किया अपनी प्रतिभाओं का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न देकर बढ़ाया हौसला | मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर सजेगा लवकुश रामलीला का भव्य मंच, चार मंजिला सेट पर दिखेगा रामायण का दिव्य संसार | वेतन को लेकर नगर निगम के कचरा वाहन चालकों की हड़ताल, सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के आसार | वेतन के लिए सड़कों पर उतरे नगर निगम के कर्मचारी, कचरा वाहन चालकों ने रोका काम | कोसीकलां में महिला जिम और ताइक्वांडो अकादमी का शुभारंभ, बेटियों ने दिखाए आत्मरक्षा के करतब | लाड़पुर में सड़क नहीं, गड्ढों का सफर; ग्रामीण बोले- कब मिलेगा बदहाल रास्ते से छुटकारा? | कोसीकलां में पुलिस का शिकंजा, तीन वांछित आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार | 50 फीट ऊंचे चिकने लट्ठे पर पहलवानों ने दिखाया दम, विजय पताका तक पहुंचने में लगी 40 मिनट की मशक्कत | मंडी चौराहे के पास दो भाइयों को घेरकर हमला, एक की हालत गंभीर | सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: इमारत ढहने से एक की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका; अमित शाह ने रद्द किया गोवा दौरा | विश्व ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी दिवस पर नई दिल्ली में निकलेगी जागरूकता रैली | सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक वीडियो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग | सात वर्षों से लगातार निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, अब तक दो हजार से अधिक लोगों के कराए ऑपरेशन: डॉ. योगेश जिंदल | ‘नशे को कहें ना और सपनों को कहें हां’, जयंत चौधरी की मुहिम को गांव-गांव पहुंचाएंगी पारुल चौधरी | रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों, अधिकारियों और परिवारों ने मिलकर मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव |

विधानसभा चुनाव अभी दूर, लेकिन इंजीनियर रामवीर सिंह की मुहिम लगातार जारी

  • 27 days ago

बागपत। विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में इंजीनियर रामवीर सिंह का ग्रामीण संवाद अभियान लगातार जारी है। ‘गांव की बात-चौ. रामवीर के साथ’ अभियान के तहत वे लगातार क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों, बुजुर्गों, युवाओं और प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद कर रहे हैं। इस दौरान गांवों की स्थानीय समस्याओं, विकास की जरूरतों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

इंजीनियर रामवीर सिंह की लगातार गांवों में सक्रियता को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक अपनी राजनीतिक दिशा को लेकर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की है। न तो उन्होंने यह बताया है कि भविष्य में वे किस राजनीतिक दल के साथ जाएंगे और न ही यह स्पष्ट किया है कि वे विधानसभा चुनाव में किसी दल के टिकट पर अथवा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

रामवीर सिंह का कहना है कि फिलहाल उनका उद्देश्य राजनीतिक घोषणा करना नहीं, बल्कि गांवों तक पहुंचना और ग्रामीणों की समस्याओं को समझना है। उनका कहना है कि हर सामाजिक अभियान को चुनावी नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए और न ही प्रत्येक जनसंपर्क कार्यक्रम के पीछे चुनावी उद्देश्य होना जरूरी है। यदि कोई व्यक्ति उनके अभियान में चुनावी गतिविधि की संभावना देखता है तो यह उसकी अपनी सोच हो सकती है।

उन्होंने कहा कि गांवों में रहने वाले लोगों की समस्याएं जानना और उनके बीच बैठकर बातचीत करना अपने आप में महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति कागजों और कार्यालयों से अधिक बेहतर तरीके से गांव की चौपाल पर समझी जा सकती है। यही कारण है कि वे लगातार ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी बात सुनने और सुझाव लेने का प्रयास कर रहे हैं।

सुल्तानपुर हटाना में ग्रामीणों से सीधा संवाद

इसी अभियान के तहत इंजीनियर रामवीर सिंह गांव सुल्तानपुर हटाना पहुंचे। यहां उन्होंने गांव के सम्मानित प्रबुद्धजनों, बुजुर्गों और ऊर्जावान युवाओं के साथ बैठकर सीधा संवाद किया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने गांव और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उनके सामने रखा।

चौपाल में ग्रामीण विकास, खेल सुविधाएं, रोजगार, युवाओं के बेहतर भविष्य, शिक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। युवाओं ने अपने भविष्य को लेकर विभिन्न सुझाव रखे, वहीं बुजुर्गों और ग्रामीणों ने गांव के विकास से संबंधित अपनी प्राथमिकताओं और अपेक्षाओं को साझा किया।

रामवीर सिंह ने ग्रामीणों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि गांवों की वास्तविक जरूरतों को समझना किसी भी विकास की पहली सीढ़ी है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपनी समस्याओं और सुझावों को खुलकर सामने रखें, ताकि उन्हें व्यवस्थित तरीके से समझा और संबंधित स्तर तक पहुंचाया जा सके।

बुजुर्गों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद

कार्यक्रम के दौरान इंजीनियर रामवीर सिंह ने गांव के वरिष्ठ नागरिक सोहनवीर और ओमपाल को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बुजुर्गों से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण समाज में बुजुर्ग अनुभव और परंपरा के महत्वपूर्ण स्रोत होते हैं। उनके अनुभव से नई पीढ़ी को सीख मिलती है और गांव की सामाजिक व्यवस्था मजबूत होती है।

बुजुर्गों ने भी रामवीर सिंह को ग्रामीणों के बीच लगातार संवाद करने तथा गांवों की समस्याओं को समझने के प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं।

युवाओं के भविष्य पर विशेष जोर

चौपाल में युवाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से सामने आए। युवाओं ने रोजगार के अवसर बढ़ाने, खेल सुविधाओं को बेहतर करने और शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। रामवीर सिंह ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी से जुड़ा होता है। यदि युवाओं को बेहतर शिक्षा, रोजगार, खेल और स्वास्थ्य की सुविधाएं उपलब्ध हों तो ग्रामीण क्षेत्र भी तेजी से आगे बढ़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर और बेहतर मंच उपलब्ध कराने की है। खेल प्रतिभाओं को संसाधन और सुविधाएं मिलें तो वे जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।

समस्याओं और सुझावों का तैयार किया जा रहा रिकॉर्ड

अभियान की एक खास बात यह है कि ग्रामीण संवाद के दौरान केवल औपचारिक मुलाकात तक कार्यक्रम को सीमित नहीं रखा जा रहा। ग्रामीणों द्वारा रखी जाने वाली समस्याओं, सुझावों और विकास संबंधी मुद्दों को व्यवस्थित रूप से दर्ज किया जा रहा है।

बताया गया कि संवाद कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों का परिचय भी नोट किया जाता है। उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों और सुझावों का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। इसके लिए अलग से टीम भी तैयार की गई है, जो संबंधित मामलों की जानकारी जुटाने और आगे की कार्रवाई की स्थिति से लोगों को अवगत कराने का काम करेगी।

रामवीर सिंह के अनुसार, केवल समस्या सुन लेना पर्याप्त नहीं है। जरूरी यह है कि समस्या की वास्तविक स्थिति को समझा जाए और उसके समाधान की दिशा में क्या प्रयास किए जा सकते हैं, इसकी जानकारी भी लोगों तक पहुंचे। इसी सोच के तहत संवाद के दौरान सामने आने वाले मुद्दों को व्यवस्थित तरीके से संकलित किया जा रहा है।

चुनाव को लेकर अभी भी स्पष्ट घोषणा नहीं

इंजीनियर रामवीर सिंह की गांवों में लगातार बढ़ती सक्रियता के बीच राजनीतिक गलियारों में उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं जरूर तेज हैं। समर्थक और ग्रामीण भी उनकी राजनीतिक दिशा को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। हालांकि रामवीर सिंह ने अभी तक किसी राजनीतिक दल से जुड़ने या आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

उनका कहना है कि फिलहाल वे ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने इस अभियान को जनसंवाद और ग्रामीण समस्याओं से जुड़ा प्रयास बताया है।

उनके अनुसार, किसी भी मुहिम को केवल चुनाव से जोड़कर देखना उचित नहीं है। यदि कोई सामाजिक या जनसरोकार का कार्यक्रम चुनावी नजरिए से देखा जाता है तो इसमें अभियान चलाने वाले की बजाय देखने वाले की सोच अधिक महत्वपूर्ण होती है।

ग्रामीणों के आत्मीय स्वागत से अभिभूत

सुल्तानपुर हटाना पहुंचने पर ग्रामीण परिवारों की ओर से किए गए आत्मीय स्वागत और मिले स्नेह को लेकर रामवीर सिंह ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों द्वारा जिस तरह अपनापन और विश्वास दिखाया जा रहा है, वह उनके लिए उत्साह बढ़ाने वाला है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के बीच बैठकर सीधे बातचीत करने से उन्हें क्षेत्र की जमीनी परिस्थितियों को समझने का अवसर मिल रहा है। चौपाल में सामने आने वाली समस्याएं और सुझाव भविष्य की दिशा तय करने में भी उपयोगी साबित हो सकते हैं।

बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा रहे मौजूद

कार्यक्रम में भीम प्रधान, सुबेदार विजय, राजफूल प्रधान, ओमवीर कश्यप, अजीत कश्यप, राहुल, धर्मवीर, अर्जुन कुमार, राजू कश्यप एवं पारस सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने गांव के विकास, युवाओं के रोजगार, खेल सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने भी संवाद को उपयोगी बताते हुए कहा कि गांव की समस्याओं पर सीधे बातचीत होने से उन्हें अपनी बात रखने का अवसर मिलता है।

फिलहाल इंजीनियर रामवीर सिंह की ‘गांव की बात-चौ. रामवीर के साथ’ मुहिम लगातार जारी है। विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन उनके लगातार ग्रामीण दौरों ने क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं को जरूर गर्म कर दिया है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में यह अभियान किस दिशा में आगे बढ़ता है और रामवीर सिंह अपनी राजनीतिक भूमिका को लेकर कब कोई स्पष्ट निर्णय सामने रखते हैं।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )




उत्तर प्रदेश न्यूज़

Link copied successfully!