17 सितंबर से मथुरा में शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, 5 लाख दीपों से जगमगाएंगे धार्मिक स्थल | छाता चीनी मिल के पुनर्जीवन की राह खुली, ड्यूल-मोड एथेनॉल प्लांट को कैबिनेट की मंजूरी | अपराध समीक्षा गोष्ठी में लंबित मामलों पर सख्त निर्देश, एसएसपी ने समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर | राधाष्टमी से पहले बरसाना में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश | जिला पंचायत अध्यक्ष ने यमुना में छोड़ीं 50 हजार मछली फिंगरलिंग्स | जिला पंचायत अध्यक्ष ने यमुना में छोड़ीं 50 हजार मछली फिंगरलिंग्स | ईपीएफओ की वेज सीलिंग बढ़ाकर ₹25,000: 51 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ | आठ दशकों से प्रतीक्षित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में ऐतिहासिक कदम | यूपीआई पर नया MDR नियम: ₹2000 से ऊपर के भुगतान पर शुल्क, ग्राहक से सीधे नहीं वसूला जाएगा ₹5 | उपभोक्ता कानून के दायरे में ही रहेंगे डॉक्टर: सुप्रीम कोर्ट | किशाऊ परियोजना: छह राज्यों ने किए समझौते पर हस्ताक्षर, 232.6 मीटर ऊंचा बनेगा बांध | एनएचएआई ला रहा एआई वाली 1033 हेल्पलाइन | प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दिल्ली में एक माह चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ | दिल्ली में 10 हजार छात्रों के लिए बनेंगे हॉस्टल | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दशकों से अटकी परियोजनाओं का हो रहा समाधान: भजनलाल शर्मा | किशाऊ परियोजना के एमओयू पर हस्ताक्षर, पेयजल, सिंचाई और विकास के नए अवसर होंगे सृजित | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दशकों से अटकी परियोजनाओं का हो रहा समाधान: भजनलाल शर्मा | पीएम मोदी के जन्मदिन पर लव कुश रामलीला कमेटी दिव्यांगजनों को देगी कृत्रिम अंग | पीएम मोदी और शी जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक: भारत और चीन एक-दूसरे की ताकत से सीखें, साझा विकास पर जोर | ब्रिक्स 2026: साझा घोषणापत्र में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर | 60 साल बाद बड़े पर्दे पर गूंजेगी वीर अब्दुल हमीद की शौर्यगाथा | हिंदू समाज की एकजुटता और समरसता पर राष्ट्रीय हनुमान दल का मंथन | ब्रिक्स समिट 2026: मलयेशिया के पीएम से नाश्ते की टेबल पर मिले राहुल गांधी और प्रियंका | दुनिया में कोई भी संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं: पीएम मोदी | सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश; श्रद्धालुओं की सुविधा और शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर,बरसाना में DM-SSP की बैठक | राधाष्टमी पर बरसाना आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम की बड़ी तैयारी | जिला बदर की अवधि पूरी होने से पहले गांव लौटा शातिर अभियुक्त करनवीर गिरफ्तार | ब्रज दर्शन करने आए श्रद्धालुओं का टेंपो पलटा, 50 वर्षीय श्रद्धालु की मौत | ब्रिक्स के संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत | ब्रिक्स सम्मेलन: सुरक्षा परिषद में सुधारों को अब टाला नहीं जा सकता: पीएम मोदी | छह साल बाद फिर शुरू होगी भारत-चीन के बीच सीधी उड़ान | राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए चार प्रचार वाहनों को हरी झंडी | दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में उतरने की नहीं दी इजाजत | बलदेव पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार | प्रस्तावित सीड बिल पर शिवराज का किसानों से संवाद, नकली और घटिया बीजों पर सख्ती की तैयारी | ‘राहत’ से ‘रोकथाम’ की ओर बढ़ा भारत, अमित शाह बोले- ‘जीरो कैजुअल्टी’ के साथ आपदा रोधी गांव-शहर बनाना लक्ष्य | दिल्ली हाई कोर्ट को मिलेंगे 8 नए जज, CJI सूर्यकांत की अगुवाई में कॉलेजियम ने दी मंजूरी | केंद्र ने आंध्र प्रदेश को दी रेल इंफ्रा की बड़ी सौगात, रेनिगुंटा-अरक्कोणम पर बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन | नौकरी से बेदखली पर लेबर कोर्ट के फैसले को चुनौती, दिल्ली हाई कोर्ट ने महिला आयोग से मांगा जवाब | सत्य निकेतन हादसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसफर से किया इनकार, दिल्ली हाई कोर्ट ही जारी रखेगा सुनवाई | महाराष्ट्र अक्टूबर के आखिर तक लाएगा डेडिकेटेड केमिकल सेक्टर पॉलिसी | भारत में महिलाओं के नेतृत्व का मतलब महिलाओं के नेतृत्व वाला शासन भी है: बांसुरी स्वराज | एक मंच, 11 देश और 10 एजेंडे, ब्रिक्स समिट पर ट्रंप समेत पूरी दुनिया की नजर | ब्रिक्स बिजनेस फैसिलिटेशन मिशन फॉर एमएसएमई एंड ट्रेडर्स बने: प्रवीण खंडेलवाल | जिला स्तरीय सतर्कता समिति का पुनर्गठन, शत्रुघ्न द्विवेदी समेत कई अधिकारी शामिल | राधाष्टमी मेले से पहले प्रशासन ने कसी कमर, लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के लिए तैयारियां तेज | राधाकुंड में स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु का बैग चोरी, नकदी-मोबाइल और दस्तावेज हुए पार | जर्जर खंभे के टूटकर मकान पर गिरने के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग, 24 घंटे बाद तक नहीं बदले 5 पोल | ब्रिक्स सम्मेलन के बीच भारत आएंगे पुतिन, मोदी से होगी अहम मुलाकात; एसयू-57 से परमाणु ऊर्जा तक कई मुद्दों पर बनेगी रणनीति | ब्रिक्स सम्मेलन के बीच भारत आएंगे पुतिन, मोदी से होगी अहम मुलाकात; यूक्रेन युद्ध से लेकर एसयू-57 और परमाणु ऊर्जा तक कई मुद्दों पर नजर | प्रोटीन कोई ट्रेंड नहीं, स्वस्थ और प्रोडक्टिव आबादी की बुनियादी जरूरत: रंजीत सिंह | होरिबा इंडिया के इनोवेशन कनेक्ट में 15 उभरते टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स ने पेश किए भविष्य के समाधान | सत्य निकेतन PG हादसे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, घायलों को 5 लाख रुपये मुआवजा; खतरनाक इमारतों पर भी होगी कार्रवाई | न्यायालय कर्मचारी संघ ने भरी हुंकार, उच्च न्यायालय और सरकार के समक्ष रखी जाएंगी 13 सूत्रीय मांगें | राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जनपद न्यायाधीश ने चार प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी | धनबाद में भू-धंसान का कहर! देखते ही देखते 5-6 मकान जमींदोज, एक बच्चे की मौत, कई घायल | बिहार में बाढ़ का तांडव! 13 जिलों में 29 लाख प्रभावित, 22 हजार से ज्यादा रेस्क्यू; गंगा-कोसी के उफान से गांव-शहर बेहाल | पीएनजी चैंबर में धमाके के बाद लगी आग, कॉलोनी में मची अफरातफरी | व्यापारियों की शिकायत पर निगम की कार्रवाई, नाले के ऊपर बने अस्थायी कब्जे हटाए | लोकतांत्रिक युवा जनसंघ पार्टी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, पीड़िता की सुरक्षा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग | यूजीसी कानून में बदलाव, अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता और किसान सम्मान निधि बढ़ाने की मांग | महिला कंप्यूटर प्रशिक्षक ने प्रधानाध्यापक पर अभद्रता और गाली-गलौज का लगाया आरोप | धोखाधड़ी के मुकदमे में मांट पुलिस ने तीन वांछितों को दबोचा | तीन-चार दिन से पानी में डूबी कॉलोनी, घरों में घुसा नाले का पानी; लोगों ने नगर निगम पर लगाया अनदेखी का आरोप | भारत की मजबूत आर्थिक गति और उद्योग जगत के बढ़ते विश्वास का संकेत: सीआईआई, बिजनेस कॉन्फिडेंस इंडेक्स 66 अंक पर पहुंचा | संजीव सिंघल बने 109 वर्ष पुराने एस.डी. पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष, नई जिम्मेदारी के साथ शिक्षा और संस्कार को आगे बढ़ाने का संकल्प | 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म ‘तेरा साईं’, शिर्डी में साईं बाबा के आशीर्वाद के साथ हुआ रिलीज डेट का ऐलान | दिल्ली की जहरीली हवा से फेफड़ों के बाद किडनी पर भी प्रदूषण की मार, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन | डॉ. दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल, लखनऊ के मेयर से लेकर यूपी के डिप्टी सीएम और राज्यसभा तक का रहा लंबा राजनीतिक सफर | आठ हाई कोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद नियुक्तियां | यमुनापार दिगम्बर जैन समाज ने किया अपनी प्रतिभाओं का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न देकर बढ़ाया हौसला | मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर सजेगा लवकुश रामलीला का भव्य मंच, चार मंजिला सेट पर दिखेगा रामायण का दिव्य संसार | वेतन को लेकर नगर निगम के कचरा वाहन चालकों की हड़ताल, सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के आसार | वेतन के लिए सड़कों पर उतरे नगर निगम के कर्मचारी, कचरा वाहन चालकों ने रोका काम | कोसीकलां में महिला जिम और ताइक्वांडो अकादमी का शुभारंभ, बेटियों ने दिखाए आत्मरक्षा के करतब | लाड़पुर में सड़क नहीं, गड्ढों का सफर; ग्रामीण बोले- कब मिलेगा बदहाल रास्ते से छुटकारा? | कोसीकलां में पुलिस का शिकंजा, तीन वांछित आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार | 50 फीट ऊंचे चिकने लट्ठे पर पहलवानों ने दिखाया दम, विजय पताका तक पहुंचने में लगी 40 मिनट की मशक्कत | मंडी चौराहे के पास दो भाइयों को घेरकर हमला, एक की हालत गंभीर | सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: इमारत ढहने से एक की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका; अमित शाह ने रद्द किया गोवा दौरा | विश्व ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी दिवस पर नई दिल्ली में निकलेगी जागरूकता रैली | सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक वीडियो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग | सात वर्षों से लगातार निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, अब तक दो हजार से अधिक लोगों के कराए ऑपरेशन: डॉ. योगेश जिंदल | ‘नशे को कहें ना और सपनों को कहें हां’, जयंत चौधरी की मुहिम को गांव-गांव पहुंचाएंगी पारुल चौधरी | रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों, अधिकारियों और परिवारों ने मिलकर मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव |

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान दसवें दिन भी जारी, जिलाध्यक्ष व बड़ौत शहर अध्यक्ष के लिए हुए आवेदन

  • 25 days ago

बागपत। कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान जनपद में दसवें दिन भी जारी रहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष और बड़ौत शहर कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर सुयोग्य एवं सक्रिय कार्यकर्ता की तलाश को लेकर पार्टी की ओर से लगातार मंथन किया जा रहा है। जनपद प्रभारी एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सुभाषिनी यादव पिछले कई दिनों से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से संवाद कर रही हैं। बताया गया कि उन्होंने लगातार सात दिनों में सात बैठकें कर कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और नए नेतृत्व को लेकर राय जानी।

इसके बावजूद जिलाध्यक्ष पद के लिए पार्टी की विचारधारा के प्रति अडिग आस्था रखने वाले और कार्यकर्ताओं के बीच प्रभाव रखने वाले नेता की तलाश अभी पूरी नहीं हो सकी है। हालांकि, अब तक करीब 20 नेताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन फार्म लेकर अपनी दावेदारी पेश की है। पार्टी के अंदर संभावित दावेदारों को लेकर चर्चाओं का दौर भी जारी है।

जल्दबाजी में फैसला लेने के पक्ष में नहीं संगठन प्रभारी

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्ष के चयन में किसी प्रकार की जल्दबाजी नहीं की जा रही है। राष्ट्रीय सचिव एवं संगठन सृजन प्रभारी सुभाषिनी यादव कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी राय जानने में जुटी हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस बार केवल सिफारिश या किसी एक व्यक्ति के दबाव में पदाधिकारी का चयन किए जाने की संभावना कम है।

बताया गया कि सुभाषिनी यादव पार्टी की जमीनी स्थिति, संगठन के प्रति नेताओं की सक्रियता, कार्यकर्ताओं के बीच उनकी स्वीकार्यता और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता जैसे पहलुओं को ध्यान में रखकर नामों पर विचार कर रही हैं।

13 अगस्त से चल रहा है चयन अभियान

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव, गुजरात प्रदेश प्रभारी एवं बागपत संगठन सृजन प्रभारी सुभाषिनी यादव, पर्यवेक्षक राजेश्वर कुमार देवदत्त और तारीख खान 13 अगस्त से बागपत जनपद में संगठन सृजन अभियान के तहत सक्रिय हैं। टीम द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष और बड़ौत शहर अध्यक्ष पद के लिए संभावित नामों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया जा रहा है।

पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों में संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी रणनीति और नए नेतृत्व की जरूरत पर चर्चा की जा रही है। अभियान के दौरान बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन को मजबूत करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हो रही है।

करीब 20 लोगों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए पेश की दावेदारी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए अब तक करीब 20 लोगों द्वारा आवेदन किए जाने की बात सामने आई है। इनमें वर्तमान जिलाध्यक्ष लव कश्यप, वर्तमान युवा कांग्रेस उत्तर प्रदेश महासचिव फैज महमूद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चौहान, पूर्व शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, राहत चौधरी, इमरान इदरीश, इफ्तार प्रधान, फरीद बूम राणा, टीनू मेंबर, सरफराज अहमद, शान मोहम्मद और आशु पंडित सहित अन्य नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

पार्टी में चर्चा है कि जिला उपाध्यक्ष रूबी कश्यप और प्रियंका भी जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन कर सकती हैं। यदि दोनों की ओर से आवेदन किया जाता है तो जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी में महिला नेताओं की भागीदारी भी बढ़ जाएगी।

बड़ौत शहर अध्यक्ष को लेकर राकेश शर्मा के समर्थन में आवाज

वहीं बड़ौत शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर भी पार्टी के अंदर गतिविधियां तेज हैं। बड़ौत और छपरौली क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने पूर्व शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के कार्यकाल और पार्टी के लिए उनकी सेवाओं की सराहना की है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि राकेश शर्मा लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पहचान है। समर्थक कार्यकर्ताओं ने संगठन सृजन अभियान की प्रभारी सुभाषिनी यादव के समक्ष भी उनके समर्थन में अपनी बात रखी है।

हालांकि अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है और फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बड़ौत शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर किसे जिम्मेदारी दी जाएगी।

कार्यकर्ताओं को इस बार बदलाव की उम्मीद

संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्सुकता बनी हुई है। कई कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस बार संगठन में ऐसे व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए जो जमीन पर सक्रिय हो, कार्यकर्ताओं के बीच उपलब्ध रहे और पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हो।

कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा भी है कि इस बार किसी नाम को ऊपर से थोपने के बजाय स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की राय को महत्व दिया जा सकता है। हालांकि, अंतिम निर्णय कांग्रेस हाईकमान और संगठन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद ही लिया जाएगा।

दाहा गांव में कार्यकर्ताओं से किया संवाद

इसी क्रम में बिनौली ब्लॉक के कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के लिए दाहा गांव में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जमीनी स्थिति और संगठन को मजबूत करने के लिए अपने सुझाव भी रखे।

बैठक में वरिष्ठ नेता ओमवीर तोमर, लव कश्यप, चौधरी रामकुमार सिंह, रामहरि पंवार, राकेश शर्मा, धर्मेंद्र तोमर, यूनुस चौधरी, गौरव ढाका, प्रियंका, जयविंदर कश्यप, इमरान इदरीसी, इरसाद, प्रवेश, मदन सिंह और पवन सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे।

संगठन को मजबूत करने पर जोर

दाहा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पुराने कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने और युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि आने वाले समय में पार्टी को मजबूत करने के लिए स्थानीय स्तर पर सक्रिय नेतृत्व की आवश्यकता है।

बैठकों में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा की गई। संगठन सृजन अभियान के तहत लगातार हो रहे संवाद से स्थानीय कांग्रेसियों में भी नई उम्मीद दिखाई दे रही है।

अब फैसले का इंतजार

फिलहाल कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्ष और बड़ौत शहर अध्यक्ष पद के लिए चयन प्रक्रिया जारी है। कई नाम सामने आने के बाद अब कार्यकर्ताओं की निगाहें पार्टी नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं। किस नेता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलती है और बड़ौत शहर कांग्रेस की कमान किसके हाथ में जाती है, इसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

एक ओर करीब 20 दावेदारों द्वारा जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किए जाने से मुकाबला रोचक हो गया है, वहीं दूसरी ओर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी पसंद के नामों को लेकर संगठन प्रभारी के समक्ष राय रखने से चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण हो गई है। अब देखना होगा कि कांग्रेस नेतृत्व किसे जिले की कमान सौंपता है और संगठन सृजन अभियान के बाद बागपत कांग्रेस में नेतृत्व का नया चेहरा कौन बनता है।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )




उत्तर प्रदेश न्यूज़

Link copied successfully!