17 सितंबर से मथुरा में शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, 5 लाख दीपों से जगमगाएंगे धार्मिक स्थल
- 11h ago
बडौत। नगर के छपरौली रोड स्थित श्री शिव गुरुकुल स्वाध्याय केंद्र के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के हरिद्वार में तीरंदाजी निशानेबाजी प्रतियोगिता में जनपद का नाम रोशन करते हुए जीता गोलो। हरिद्वार में तीरंदाजी निशानेबाजी प्रतियोगिता झारखंड प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश गुरुकुल के विद्यार्थियों के बीच खेली गई, जिसमें श्री शिव गुरुकुल स्वाध्याय केंद्र के विद्यार्थी प्रिंस कौशिक, अर्जुन आत्रेय ,अनंत जमदग्नि ,आरव दुबे ,शिवा भारद्वाज व यश शर्मा ने गोल्ड मेडल जीतकर अपनेते जनपद बागपत का नाम रोशन किया । सोमवार को श्री शिव गुरुकुल स्वाध्याय केंद्र पर केंद्र के संस्थापक आचार्य संदीप दत्त गौतम ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि आने वाले समय में यह सभी विद्यार्थी इंटरनेशनल तीरंदाजी खेलेंगे।
दूसरी ओर प्रतियोगिता में हुई जीत व गोल्ड मेडल लाने पर जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है । बता दें कि, यह सभी विद्यार्थी, कोच विजय प्रताप के नेतृत्व में उत्तराखंड के हरिद्वार में प्रतियोगिता जीत कर आए हैं। बडौत आगमन पर ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया ।इस मौके पर सभी विद्यार्थी मौजूद रहे। यह प्रतियोगिता 15 जून से 20 जून तक हरिद्वार में आयोजित की गई थी।
वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )।


