17 सितंबर से मथुरा में शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, 5 लाख दीपों से जगमगाएंगे धार्मिक स्थल
- 11h ago
झुंझुनूं। सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों के लिए पहचान रखने वाले युवा समाजसेवी एवं भामाशाह ललित जोशी द्वारा अपने स्वर्गीय पिताजी की पुण्य स्मृति में निर्मित विशाल हाल का रविवार को भव्य समारोह में लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांभू ने फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भवन का उद्घाटन किया तथा इसे जोशियों की कुटिया स्थित बालाजी मंदिर को समर्पित किया।
समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का प्रतीक बना रहा। उपस्थित लोगों ने भामाशाह ललित जोशी एवं उनके परिवार द्वारा किए गए इस जनहितकारी कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
अपने संबोधन में विधायक राजेंद्र भांभू ने कहा कि समाज के विकास में भामाशाहों का योगदान हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि ललित जोशी द्वारा अपने पिता की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के साथ-साथ समाज को एक उपयोगी भवन समर्पित करना प्रेरणादायक कार्य है। ऐसे निर्माण सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अन्य सक्षम लोगों से भी समाजहित में आगे आकर इसी प्रकार के कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश खाजपुरिया, राजेंद्र शर्मा बगड़, बनवारीलाल सैनी एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र शर्मा झेरली वाला शामिल रहे। सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए ललित जोशी के सामाजिक योगदान की सराहना की और इसे समाज के लिए अनुकरणीय पहल बताया।
इससे पूर्व भामाशाह परिवार द्वारा सभी अतिथियों का पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाजों के अनुसार माला, साफा, दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन अंकित जोशी ने किया। उन्होंने अतिथियों, समाजबंधुओं एवं उपस्थित नागरिकों का स्वागत करते हुए भवन निर्माण की प्रेरणा और उसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला। वहीं अंत में ललित जोशी ने सभी अतिथियों, समाजजनों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भवन उनके स्वर्गीय पिताजी के आदर्शों एवं संस्कारों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
समारोह में सज्जन पांडे, अमृतलाल जोशी, महेंद्र जोशी, अशोक जोशी, शिवप्रकाश जोशी, उत्तम जोशी, अनिल जोशी, कुंदन जोशी, शिवचरण पुरोहित, वशिष्ठ शर्मा, संजय शुक्ला, माणकचंद जोशी, पवन पुजारी, पार्षद विजय सैनी, हरीश जोशी, पंकज बावलिया, नीरज शर्मा, महेश जोशी, गणेश तिवाड़ी, पवन सुरोलिया, विपुल छक्कड़, रवि गुप्ता, संदीप गोयल, सौरभ जोशी, पंकज रोहिल्ला, भरत सोनी, भरत शर्मा, योगेश चोमल, गोपी पुरोहित, हरिकिशन शुक्ला, अरुण पुरोहित, बॉबी पुरोहित, अनिल मिश्रा, सोनू पुजारी, चंद्रप्रकाश ढंड, ज्योति पांडे, सीए लोकेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सामाजिक समरसता, सेवा भावना और संस्कारों के संरक्षण का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया। उपस्थित लोगों ने आशा व्यक्त की कि यह भवन आने वाले वर्षों में धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
राजस्थान-रिपोर्टर,(सुरेश सैनी)।


