HomeBreaking Newsव्यापारियों को 20 फिट तक जगह खाली करने की धमकी देने का...

व्यापारियों को 20 फिट तक जगह खाली करने की धमकी देने का सभासद पर आरोप, बैठक कर आंदोलन व पलायन बताया मजबूरी

बडौत। शनिवार की देर रात नगर व्यापारियों की बैठक का आयोजन जैन स्थानक धर्मशाला में हुई, जिसकी अध्यक्षता व्यापारी नेता डॉ योगेश जिन्दल व संचालन इंडस्ट्रीज ट्रेडर्स वेलफेयर ऐसोसिएशन के जिला महामंत्री अतुल जैन सर्राफ ने की। बैठक में बिनोली रोड पर रेलवे द्वारा बनाए जा रहे फ्लाई ओवर के निकट व्यापारियों ने अपनी परेशानियों बयां की तथा उनके समाधान के लिए सहयोग व एकजुटता का आह्वान किया।

व्यापारियों ने बताया कि, फ्लाई ओवर के दोनों और 12 फिट का सर्विस रोड और 3 फिट का नाला निर्माण राज्य सेतु निगम व पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए नगर पालिका परिषद् द्वारा दोनों और 15.5 फिट जंगह खाली करने के निर्देश के साथ निशान भी लगाए गए थे, जिसपर व्यापारियों ने उक्त स्थान को निर्माण के वक़्त खाली करने का वचन दिया था।आरोप लगाया कि, अब निर्माण शुरू होने से पहले ही एक सभासद कुछ सजातीय महिलाओ और लोगों को एकत्रित कर व्यापारियों के विरुद्ध तीखी भाषणबाजी और धमकी देने लगा है। बताया कि, उक्त सभासद कहता है कि, मुझे इस और 20 फिट जगह खाली चाहिए।

व्यापारियों ने आशंका जताई कि, ऐसा लगता है कि, उक्त सभासद का इरादा ये प्रतीत होता है कि, आगे के व्यापारी भयभीत व आतंकित होकर यहां से पलायन कर जायें और उनकी खून पसीने से कमाई प्रॉपर्टी ये लोग ओने -पौने दामों पर खरीद लें। इस पर सभा संचालक अतुल जैन ने कहा कि ,जनपदीय क्षेत्र में 60 फिट रोड का नियम है, जिसमें से 28 फिट का फ्लाई ओवर बन चुका है, शेष 32 फिट बची सड़क में से 16 – 16 फिट दोनों और बचती है, इसी आधार पर नगर पालिका परिषद ने 15.6 फिट पर निशान लगाए थे, मगर भूमाफिया किस्म के लोग, अब धरने प्रदर्शन के नाम पर व्यापारियों को भयभीत और प्रशासन को बंधक बनाने का कार्य कर रहे हैं।

बैठक में थाम्बा चौधरी मा ओंकार शर्मा ने कहा कि, ये एक सजातीय व्यक्ति व्यापारियों को धमकी देकर बड़ौत पर राजनैतिक कब्जा करना चाहते हैं, जिसे स्वीकार नहीं किया जायेगा। कहा कि, यदि उन्हें पुलिस प्रशासन नहीं रोकता, तो उनकी भाषा में ही जवाब दिया जायेगा। व्यापारी नेता रवि पालीवाल ने एकता पर बल दिया, व्यापारी एवं सभासद प्रतिनिधि जमीरुद्दीन अब्बासी ने कहा कि ,जाति व पार्टी ,सब बाद में, पहले हम व्यापारी हैं, व्यापारियों पर आंच आएगी, तो उसका मुहतोड़ जवाब दिया जायेगा।बैठक को डॉ सुधीर शर्मा, राकेश जैन सभासद, अतुल जैन सभासद ,रमेश शर्मा सभासद, नीरज जैन सभासद, सौरभ जैन, अंकुर जैन प्रधानजी  ने भी सम्बोधित किया और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का आह्वान किया।

वरिष्ठ व्यापारी नेता डॉ योगेश जिन्दल ने सभी को सुनने और सहमति से घोषणा की कि, इस मुद्दे पर वरिष्ठ लोगों की एक 21 सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी ,जो एक दो दिन में उप जिलाधिकारी एवं जिलाधिकारी से मिलकर सारी स्थिति से अवगत कराएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक से मिलकर ,जो व्यक्ति धमकी देकर व्यापारियों को पलायन करने को मजबूर कर रहे हैं, उनके विरुद्ध मुक़दमे की मांग भी करेगी। डॉ जिंदल ने साथ ही कहा कि, यदि व्यापारियों को न्याय नहीं मिलता ,तो बाजार बंद किया जायेगा और यदि प्रशासन फिर भी नहीं सुनता ,तो व्यापारी सामूहिक तोर पर बड़ौत से पलायन करने को मजबूर होंगे।

व्यापारियों की हंगामेदार, एकजुटता, आक्रोश व दहशत भरी बैठक में बड़ौत व्यापार संगठन, इंडस्ट्री एंड ट्रेड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर जैन, महामंत्री अतुल जैन डिंपल, अतुल राय जैन,राजीव बसंत, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष मुदित जैन,महामंत्री जिला नवनीत जैन, मेरठ से पधारे वरिष्ठ पत्रकार बृजेश जैन, मेरठ से पधारे राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन के सुपुत्र युवा आरएलडी नेता प्रतीक जैन, सौरभ जैन निरोजपुर, थंबा चौधरी पं ओंकार शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ सुधीर शर्मा, वरिष्ठ व्यापारी नेता रवि पालीवाल ,अय्यूब अल्वी, दानिश कुरैशी,व्यापार संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ इरफान मलिक, मोनू जैन बिजली वाले,अंकुर जिंदल, हर्ष आर्य उर्फ टीनू, सुभाष ठेकेदार, दिनेश गोयल, प्रमोद गुप्ता ठेकेदार, व्यापार संगठन के उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular