बिनौली। क्षेत्र के बड़ावद गांव में रविवार को एडीके जैन मेमोरियल हॉस्पिटल खेकडा के तत्वाधान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 185 रोगियों के नेत्रों की जांच हुई तथा दवाइयां व चश्मे निशुल्क वितरित किए गए।
शिविर का शुभारंभ समाजसेवी मा प्रह्लाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि, दीन दुखियों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है, जबकि नेत्रदान महादान है। शिविर सीनियर नेत्र ऑप्टोमेट्रिस्ट आशीष आर्य ने आसपास के गांवों से आए 185 नेत्र रोगियों की जांच कर दवाइयां वितरित की। इस दौरान 150 रोगियों को चश्मे भी दिए गए, जबकि 12 रोगियों का मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयन किया गया।
आयोजन में शिविर संयोजक संजय शर्मा, अमित चिकारा, सुनील कुमार, सोमपाल मलिक, आंचल, ऋतु, मा वीशू चिकारा, ईश्वर दयाल शर्मा, मा इकबाल, भोपाल सिंह, डा संत कुमार शर्मा, विकास शर्मा, रामपाल आदि का सहयोग रहा।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







