बडौत। राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ द्वारा नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्षता पंडित विजयपाल शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आचार्य प्रवीण पुलस्त्य ने कहा कि, भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी अन्याय पर न्याय की विजय के प्रेरक व द्योतक हैं। जिला संरक्षक पं सुनील शर्मा ने कहा ,भगवान परशुराम अत्यंत क्रोधी और धर्मनिष्ठ थे, लेकिन उनका क्रोध अन्याय के विरोध में था, निजी स्वार्थ के लिए नहीं । उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए सदैव प्रयत्न किये।
ज्योतिर्विद राजकुमार शर्मा ने कहा, भगवान परशुराम धर्म त्याग और तपस्या के प्रतीक माने जाते हैं। जिला महामंत्री नीरज वत्स ने कहा कि, हमें उनके जीवन से शिक्षा लेकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। जिला संरक्षक राजीव भारद्वाज ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन जिला संरक्षक आचार्य उमेश कौशिक द्वारा किया गया। हरिमोहन शर्मा, सुबोध शर्मा ,अश्विनी शर्मा , शिवम शर्मा , पं प्रमोद शर्मा,सुनील शर्मा फौजी,सुनील पहलवान,दीपक जमदग्नि, राधेश्याम शर्मा ,विशाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







