खेकड़ा। कस्बे में परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज की ओर से मेन चौराहे पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और राहगीरों को खीर का प्रसाद वितरित करने के साथ-साथ गर्मी से राहत के लिए शीतल शरबत भी पिलाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी डॉ अभिषेक शर्मा एवं 360 खाप चौधरी नरेश शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन व उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि,वे भगवान विष्णु के छठे अवतार, महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका के पुत्र थे। उन्होंने त्रेता युग में जन्म लेकर धर्म और न्याय की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर पुनीत शर्मा, अनुज शर्मा, सन्नी गुप्ता, जयकिशन बक्शी, एड राकेश कौशिक, रमाकांत शर्मा, टीटू जैन, योगेश शर्मा, मुकेश शर्मा सहित अनेक लोगों ने सेवा कार्य में सहयोग किया।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







