दोघट। क्षेत्र के मिलाना और खपराना के बीच घने जंगल में गत मंगलवार से रोजाना तेंदुआ देखे जाने से किसानों व ग्रामीणो में बढी दहशत। वन विभाग से तेंदुए को शीघ्र पकडने की मांग की। बता दें कि, गत मंगलवार को खेतों में एक तेंदुआ देखा गया था तथा।उसके लगातार इधर उधर दिखाई देते रहने से किसानों में दहशत बढ रही है। इस संबंध में उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने की मांग भी की, साथ ही वन विभाग को तेंदुए के फोटो और वीडियो भी उपलब्ध कराए।
खपराना निवासी किसान प्रदीप अपने खेत की जुताई कर रहे थे, इसी दौरान तेंदुए को उन्होंने गन्ने के खेत से निकलकर अपने खेत में घुसते हुए देखा , लेकिन गन्ने के खेत में पानी भरा होने के कारण तेंदुआ भाग नहीं सका, जिससे दूर से ही वीडियो बना लिया गया।
*वन विभाग की टीम द्वारा कांबिंग किसानो रहे साथ*
बड़ौत के वन क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र कुमार के अनुसार, मौके पर वन दरोगा विनोद कुमार व संजीव कुमार सहित एक टीम भेजी गई थी। टीम ने किसानों के साथ जंगलों में कांबिंग भी की, लेकिन उन्हें कहीं तेंदुआ दिखाई नहींं दिया। फिलहाल टीम द्वारा तेंदुए से बचाव और सुरक्षा के टिप्स देकर टीम लोट आई है, जबकि किसानों ने वहां रहकर तेंदुए को पकड़ने की मांग फिर से दोहराई है।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







