HomeBreaking Newsगठीना पुल के पास नहर की पटरी टूटी, गेहूं की तैयार फसल...

गठीना पुल के पास नहर की पटरी टूटी, गेहूं की तैयार फसल हुई जलमग्न, दर्जनों किसान प्रभावित

बागपत। गठीना गाँव के पुल के पास पूर्वी यमुना नहर की पटरी टूट जाने से किसानों की गेहूं की तैयार फसल सहित अन्य फसलें भी हुई जलमग्न। प्रभावित किसानों ने पहले बारिस और अब नहर की पटरी टूटने से सैकड़ों बीघा फसल के बर्बाद होने की आशंका जताई है।

बता दें कि, नहर की पटरी टूटने के कारण नहर का पानी तेजी से आसपास के खेतों में फैल गया, जिससे दर्जनों किसानों की खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। पता चलने पर किसानों ने पटरी की मरम्मत कर पानी रोकने का प्रयास भी किया लेकिन तेज बहाव के चलते सफलता नहीँ मिल पाई।

किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक ने कहा कि, नहर की समय पर मरम्मत न होने के कारण ऐसी घटनाएं होती हैं। मलिक ने जल्द से जल्द टूटी पटरी की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसानों को और नुकसान न हो।वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की और कहा कि, यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो और अधिक खेत पानी में डूब सकते हैं, जिससे नुकसान कई गुना बढ़ जाएगा।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular