नई दिल्ली। भारत सरकार (FSSAI) ने फूड सप्लीमेंट्स में अश्वगंधा की पत्तियों और उनके अर्क पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। अब फूड सप्लीमेंट्स में केवल अश्वगंधा की जड़ का उपयोग किया जा सकेगा। आयुर्वेद के मानकों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, विशेषज्ञों ने पत्तियों के उपयोग को सीमित करने की सलाह दी है। नए नियमों के तहत, अब मैन्युफैक्चरर्स को अपने प्रोडक्ट के पैकेट पर स्पष्ट लिखना होगा कि उन्होंने पौधे के किस भाग का इस्तेमाल किया है।
कई कंपनियां लागत कम करने के लिए पत्तियों का उपयोग कर रही थीं, जिन पर अब कानूनी कार्रवाई होगी। भारत से पहले पोलैंड, हंगरी और डेनमार्क जैसे यूरोपीय देश भी अश्वगंधा के सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए इस पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। रिसर्च में पाया गया है कि पत्तियों में ‘विथफेरिन-ए’ जैसे कुछ यौगिक बहुत अधिक मात्रा में होते हैं, जो शरीर के लिए टॉक्सिक (जहरीले) साबित हो सकते हैं। पत्तियों के इस्तेमाल से शरीर का थायराइड स्तर भी बिगड़ सकता है।
विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।







