HomeBreaking Newsयूपीएससी में 314 वीं रैंक हासिल करने वाली कोमल मावी का सम्मान,...

यूपीएससी में 314 वीं रैंक हासिल करने वाली कोमल मावी का सम्मान, छात्रों को दिए सफलता के टिप्स

खेकड़ा। कोणार्क विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुए गरिमामय समारोह में संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 314वीं रैंक प्राप्त करने वाली कोमल मावी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।

मंगलवार सुबह गाजियाबाद निवासी कोमल मावी के विद्यालय पहुंचने पर फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

सभागार में आयोजित संवाद सत्र में छात्र-छात्राओं ने तैयारी की रणनीति, समय प्रबंधन और विषय चयन को लेकर उनसे कई सवाल पूछे। कोमल मावी ने सहजता से सभी प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि ,किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए विषय की गहरी समझ, नियमित अध्ययन और निरंतर अभ्यास बेहद आवश्यक है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि, रसायन विज्ञान में एमएससी करने के बाद उन्होंने पीएचडी के बजाय देश सेवा का मार्ग चुना और यूपीएससी की तैयारी शुरू की।

उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसके प्रति ईमानदारी से प्रयास किया जाए, तो कोई भी बाधा, सफलता की राह में रुकावट नहीं बन सकती। कार्यक्रम में प्रबंधक देवेंद्र धामा, उपप्रबंधक अंकित धामा, प्रधानाचार्य अतुल गोस्वामी, जसराम मावी, प्रदीप मावी, श्रीओम मावी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सूर्यांश मावी ने किया।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular