HomeOtherमहिलाओं ने बिजली घर पर किया हंगामा

महिलाओं ने बिजली घर पर किया हंगामा

मथुरा। महिलाओं के आक्रोश को देख यहां मौजूद अधिकारी कार्यालय छोड़कर चले गए। बाद में पुलिस की मौजूदगी में उच्चाधिकारियों ने हंगामा करने वालों को समझा बुझाकर शांत किया। बड़ी संख्या में महिलाएं मसानी सब स्टेशन पर पहुंच गईं। यहां उन्होंने विद्युत कटौती और स्मार्ट मीटर के कारण अधिक बिल आने की समस्या उठाई। एसडीओ समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। सूचना पर थाना गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस की मौजूदगी में अधिशासी अभियंता ने महिलाओं को समझाकर शांत किया। विद्युत कटौती और स्मार्ट मीटर के कारण अधिक बिल आने से पीड़ित उपभोक्ताओं ने सोमवार को मसानी सब स्टेशन पर हंगामा किया।  दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश स्तर पर हाईपावर कमेटी का गठन किया गया है। स्मार्ट मीटर के कारण जिन लोगों को समस्या है वह अपनी शिकायत हाईपावर कमेटी के समक्ष रख सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular