HomeBreaking Newsपुलिस थाना खेतडी जयसिंह राजकीय सी.सै. स्‍कूल खेतडी में जागरूकता कार्यक्रम का...

पुलिस थाना खेतडी जयसिंह राजकीय सी.सै. स्‍कूल खेतडी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

झुन्झुनू। कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला झुन्‍झुनूं के निर्देशन,  देवेन्‍द्र सिंह राजावत आरपीएस, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन व जुल्फीकार अली आरपीएस ‍वृताधिकारी वृत खेतडी के निकट सुपरविजन में  मोहनलाल पु.नि. थानाधिकारी खेतडी द्वारा दिनांक 16.04.2026 को जयसिंह राजकीय सीनियर सैकेण्‍डरी स्‍कूल खेतडी मे छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, एवं समस्त स्टॉफ की उपस्‍थिति में स्‍कूल के छात्र-छात्राओं को मादक प्रदार्थ गांजा, अफीम, चरस, स्‍मेक के उपयोग से होने वाले दुष्‍प्रभाव के संबंध मे जानकारी दी गई एवं मादक प्रदार्थ का सेवन करने वाले एवं बेचान करने वालो की जानकारी की सूचना पुलिस को देने के संबंध मे जागरुक किया गया।

 

मोबाईल फोन के उपयोग के दौरान होने वाले साईबर अपराध एवं उनके रोकथाम की जानकारी दी गई। सभी अध्‍यापकों एवं छात्र-छात्राओं को राजकोप सीटीजन एप डाउनलोड करने एवं उसका उपयोग करने तथा राजकोप सीटीजन एप से आम नागरीक को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देकर राजकॉप सीटीजन एप के पम्‍पलेट स्‍कूल मे चस्‍पा किये व लोगो को पम्‍पलेट वितरण किये गये।

सजग पडौसी योजना की जानकारी दी जाकर आस पडौस के मकानों पर बाहरी लोगो के एवं किरायेदारों की आवाजाही, घरेलु नौकर का सत्‍यापन सीटीजन एप के माध्‍यम से करवाने की जानकारी दी गई । सभी छात्र-छात्राओं को टोलफ्री साईबर पोर्टल के नम्‍बर, महिला गरिमा नंबर एवं आपातकालीन सुविधाओं के टोलफ्री नम्‍बरों की जानकारी दी गई।

राजस्थान-रिपोर्टर,(सुरेश सैनी)।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular