HomeBreaking Newsविवाहिता ने पति, जेठ व चचिया ससुर पर लगाया जानलेवा हमले का...

विवाहिता ने पति, जेठ व चचिया ससुर पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप, थाने में लिखाई एफआईआर

खेकड़ा। पीडिता विवाहिता ने अपने पति, जेठ और चचिया ससुर पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए खेकड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है ,जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

पीड़िता के अनुसार, उसके पति द्वारा पहले भी उसके साथ मारपीट तथा गाली-गलौज की गई थी , जिसकी शिकायत उसने हेल्पलाइन नंबर यूपी-112 पर तथा स्थानीय थाने में भी की थी।

बताया कि,घटना वाले दिन वह अपने खेत पर गई थी। जहां उसका पति, जेठ और चाचा ससुर पहले से मौजूद थे।आरोप है कि, उसने अपने पति से घर चलने को कहा, जिस पर पति ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए साथ रहने से इंकार कर दिया।

इसी बीच जेठ ने उसे पकड़ लिया तथा पति व दो अन्य लोगों ने उसके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसे लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।उसका कहना है कि, मारपीट के दौरान उसके जेठ योगेंद्र ने गाली देते हुए उस पर दरांती से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।

दरांती के वार से उसके हाथ में चोट आई है। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। खेकड़ा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा कायम किया है तथा मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular