HomeBreaking Newsराजकीय महाविद्यालय उदयपुरवाटी व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जहाज में जागरुकता कार्यक्रम...

राजकीय महाविद्यालय उदयपुरवाटी व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जहाज में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

झुन्‍झुनूं। कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला झुन्‍झुनूं के निर्देशन, देवेन्‍द्र सिंह राजावत आरपीएस, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन व महावीर सिंह आरपीएस वृताधिकारी वृत नवलगढ़ के सुपरविजन मे रामपाल मीणा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना उदयपुरवाटी द्वारा आज दिनांक 16 अप्रेल 2026 को राजकीय महाविद्यालय उदयपुरवाटी व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जहाज में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शिक्षण संस्थानों में उपस्थित छात्र-छात्राओं, स्टाफ से संवाद स्थापित कर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों, मादक पदार्थो के दुष्प्रभाव, साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों की जानकारी दी गई, महिलाओं एवं बालकों के प्रति घटित अपराध एवं न्याय संहिता के नवीन प्रावधानों के बारे मे जागरुक किया गया तथा महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन  1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा आपातकालीन सेवा डायल 112 के सबंध मे विस्तृत जानकारी दी जाकर राजकाँप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने हेतु प्रेरित किया गया।
राजस्थान-रिपोर्टर,(सुरेश सैनी)।
RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular