नई दिल्ली। केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के विस्तारित स्वरूप की नई गाइडलाइन्स के तहत जल शक्ति मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस ऐतिहासिक कदम के तहत, राजस्थान में ग्रामीण परिवारों तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति और बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएा भजनलाल सरकार ने पीएम मोदी के ‘जल जीवन मिशन 2.0’ के विजन को साकार करते हुए नई गाइडलाइन्स के तहत जल शक्ति मंत्रालय के साथ एमओयू कर लिया है।
इस संबंध में सीएम भजनलाल ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि संकल्प से सिद्धि ‘हर घर जल’ की ओर राजस्थान का ऐतिहासिक कदम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘जल जीवन मिशन 2.0’ के विजन को साकार करते हुए राजस्थान ने आज एक नई मिसाल पेश की है।
नई गाइडलाइन्स के तहत जल शक्ति मंत्रालय के साथ एमओयू करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है। हमारी सरकार प्रदेश के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। अब दूर-दराज के गांवों तक ‘अमृत’ पहुंचेगा, जिससे हमारी माताओं-बहनों का जीवन सुगम होगा। इस ऐतिहासिक सफलता के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के विशेष सहयोग के लिए हृदय से आभार।
*समझौते से जुड़ी मुख्य बातें:*
*समझौता:* यह समझौता हर ग्रामीण परिवार तक नल से नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने और सेवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए है।
*उद्देश्य:* “हर घर जल” के लक्ष्य को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाना।
*विशेषता:* यह नई गाइडलाइन्स के अंतर्गत राज्य द्वारा किया गया पहला समझौता है।
*अन्य प्रयास:* यमुना जल साझाकरण के लिए हरियाणा के साथ भी 17 फरवरी 2024 को समझौता किया गया था।
राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष से मुलाकात की
वहीं सीएम भजनलाल ने नई दिल्ली में आज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष से भेंट के दौरान संगठन के सशक्तीकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। हुआ। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति आपकी निष्ठा और विचार हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का स्रोत हैं।
*प्रहलाद जोशी से की विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा*
सीएम भजनलाल ने एक अन्य पोस्ट के माध्यम से बताया कि आज नई दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी से आत्मीय भेंट कर राजस्थान के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। मुलाकात के दौरान उपभोक्ता मामलों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण और अक्षय ऊर्जा के माध्यम से प्रदेशवासियों को और अधिक लाभान्वित करने के प्रयासों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।







