नई दिल्ली। राजस्थान के बालोतरा जिले की पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार को भीषण आग लग गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रिफाइनरी का मंगलवार को लोकार्पण करने वाले थे, लेकिन आग की वजह से पीएम मोदी का राजस्थान दौरा रद्द हो गया है. रिफाइनरी में आग लगने के बाद दो दर्जन से ज्यादा फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मुश्किल के बाद आग पर काबू पाया गया.
प्रधानमंत्री मोदी को रिफाइनरी का लोकार्पण करने के साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करना था. आग लगने की घटना की वजह से प्रधानमंत्री मोदी का लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यालय ने पीएम के कार्यक्रम के स्थगित होने की पुष्टि कर दी है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी सोमवार शाम पचपदरा पहुंचना था.
विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।







