बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र में कोताना रोड पर एक परचून की दुकान सहित गोदाम में लगी भीषण आग। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग में लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख। उक्त घटना कोतवाली क्षेत्र के कोताना रोड स्थित सीएचसी के समीप चन्दकी ढिकाना वालों की दुकान और गोदाम में हुई।बताया गया कि, जब आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देखा, तो तुरंत ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में दुकान और गोदाम में रखा लाखों रुपये का परचून का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।वहीं आग की लपटें, दूर तक दिखाई दे रही थी। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
सीएफओ अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि, आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







