HomeBreaking Newsसर्विलांस व सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने पशु व वाहन चोर गिरोह...

सर्विलांस व सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने पशु व वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

बागपत। जनपद के थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने पशु और वाहन चोरी में संलिप्त अंतर्राज्यीय पशु चोर  गिरोह के दो सदस्यों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, जबकि उनके एक साथी को भी पकडा गया है। पकड़े गए तीनों अभियुक्त मुजफ्फरनगर नगर के बघरा थाना तितावी के रहने वाले हैं। बसौद ग्राम निवासी निजामू पुत्र सलीमू ने थाना सिंघावली अहीर पर लिखित तहरीर दी कि, अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर से 1 भैंस, 1 झोटी व 1 कटिया सहित कुल 03 पशु चोरी कर लिए गए हैं। एक अन्य घटना के संबंध में वादिया ने तहरीर देकर बताया कि, 27 मार्च को अज्ञात चोरों द्वारा उसके लडके सिराजुद्दीन की गाडी महिन्द्रा बुलेरो पीकअप यूपी 17 बीटी 0981 को चोरी कर लिया गया है।उक्त दोनों घटनाओं की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया।

जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं चोरों तथा वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना पुलिस व सर्विलांस सैल की संयुक्त टीम द्वारा गत रात्रि में डौला-खट्टा नहर पटरी पर चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया, तो वाहन में सवार अभियुक्तों द्वारा चकरोड़ की ओर मुड़कर भागने का प्रयास किया गया, किन्तु उनका वाहन फंस गया और वे वाहन से उतरकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे। वहीं पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में 2 अन्तर्राज्यीय पशु चोरों को घायल अवस्था में तथा 1 अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से चोरी की गई महिन्द्रा बुलेरो पिकअप वाहन संख्या यूपी 17 बीटी 0981 सहित 2 अवैध तमंचा 315 बोर मय 2 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा भैंस के गले में बांधने वाली जंजीर व रस्सी आदि बरामद किए गए।

दोनों घटनाओं का खुलासा करते हुए बताया गया कि,गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के पशु चोर हैं, जो जनपद बागपत सहित सहारनपुर, शामली एवं मुजफ्फरनगर जनपदों में पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में स्वीकार किया गया कि, उक्त पिकअप वाहन को ग्राम बरसिया से चोरी किया गया था तथा उसी वाहन का प्रयोग करते हुए ग्राम बसौद से 2 भैंस व 1 कटिया चोरी की गई थी एवं हरियाणा राज्य में भी हम इस तरह की घटनाएं कारित करते रहे हैं।

पुलिस टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी मनोज चाहल व सर्विलांस टीम प्रभारी संजय कुमार द्वारा किया गया, जबकि सहयोगी टीम में उपनिरीक्षक रजत कुमार, शीलेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। घायल अवस्था में पकड़े गए अभियुक्त नोमान पुत्र फुरकान, ग्राम बघरा थाना तितावी जनपद मुजफ्फर नगर का रहने वाला है जबकि उम्मेद पुत्र रिजवान भी घायल अवस्था में पकड़ा गया है, जो ग्राम बघरा थाना तितावी जनपद का हिस्ट्रीशीटर है। तीसरा अभियुक्त रिजवान उर्फ रिज्जू पुत्र यूसूफ भी बघरा का रहने वाला है।इनमें नोमान पर पांच व उम्मेद पर करीब 1 दर्जन मुक़दमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular