खेकड़ा। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में खेकड़ा पब्लिक इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण रहे, जिससे स्कूल में खुशी का माहौल है।
प्रधानाचार्या डॉ राजकमल धामा ने बताया कि ,कक्षा 10 और 12 के सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। हाईस्कूल में नव्या ने 80 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इंटर में अमृता ने भी 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया।
परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







