HomeBreaking Newsईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल

खेकड़ा। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।

गाजियाबाद के मंडोला गांव निवासी 29 वर्षीय मोहित बुधवार रात बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह खेकड़ा के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |
RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular