HomeBreaking Newsतेज रफ्तार ट्रक का कहर, ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर; तीन गंभीर घायल,घायलों...

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर; तीन गंभीर घायल,घायलों को दिल्ली किया रेफर

खेकड़ा। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर खेकड़ा तहसील टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर किया गया।

ट्रैक्टर पलवल से अमृतसर की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर पर गेहूं की पराली से भूसा बनाने वाली मशीन लगी हुई थी और उसके साथ दो ट्रॉलियां भी जुड़ी थीं। वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें तीन लोग ट्रैक्टर पर और पांच ट्रॉली में बैठे थे। हादसा खेकड़ा टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर पहले हुआ, जब पीछे से तेज गति में आ रहे एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे पलट गया। इसके साथ ही मशीन और ट्रॉलियां भी सड़क से नीचे जा गिरीं। 

दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक सोनू, करण सिंह और जेन्टा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें जेन्टा सिंह की हालत अधिक नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। वहीं, ट्रॉली में सवार अन्य पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |
RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular