HomeBreaking Newsसंयुक्त प्रवेश परीक्षा में उत्कर्ष ने प्रदेश में फिर पाया पहला स्थान

संयुक्त प्रवेश परीक्षा में उत्कर्ष ने प्रदेश में फिर पाया पहला स्थान

बड़ौत। छात्र उत्कर्ष ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा में लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया।उसने अपनी इस प्रशंसनीय व सम्मानजनक उपलब्धि के लिए कड़ी मेहनत व लक्ष्य के प्रति समर्पित भाव से अध्ययन करना बताया।उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

बता दें कि, उत्कर्ष ने नवीनतम परिणाम में 99.999 पसेंटाइल प्राप्त कर, प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है , जबकिअखिल भारतीय स्तर पर उनकी रैंक इसबार 27 वीं रही, जबकि फरवरी सत्र में भी प्रदेश में अव्वल रहते हुए, देशभर में 13 वीं रैंक हासिल की थी।

उत्कर्ष ने सीबीएसई की 10 वीं की परीक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया था हैं। उत्कर्ष की माता गीता,जनता वैदिक इंटर कालेज में शिक्षिका हैं तथा उनके पिता दीपेंद्र खोखर सकौती चीनी मिल में महाप्रबंधक हैं। उत्कर्ष कहते हैं कि, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।कहा कि, निरंतर मेहनत, सही दिशा और धैर्य के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular