HomeBreaking News8 वें पे कमीशन से सभी लाभ की खातिर सेवा निवृत्त कार्मिकों...

8 वें पे कमीशन से सभी लाभ की खातिर सेवा निवृत्त कार्मिकों ने एसोसिएशन के बैनर तले दिया धरना

बागपत। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ यशवीर सिंह की अध्यक्षता में प्रारंभ हुए धरना स्थल पर सभा संचालन संगठन के उपाध्यक्ष रोहतास सिंह नें किया। इस मौके पर महिला सेवानिवृत्त कार्मिकों की संख्या काफी बढ चढ कर रही तथा सभी ने 8 वें पे कमीशन में पूर्व में रिटायर हुए कार्मिकों की अनदेखी न होने देने तक संघर्ष में शामिल रहने की बात कही

बता दें कि, यह धरना केन्द्रीय आठवें वेतन आयोग के लागू होने की तिथि के पूर्व के पेंशनरों की पेंशन का पुनरीक्षण सहित अन्य सुविधाएं व लाभ दिये जाने से सम्बन्धित ज्ञापन दिए जाने के लिए आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर शिवओंकार शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नें प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन धरना स्थल पर पढकर सुनाया तथा विस्तार से उपस्थित सदस्यों को समझाया। धरना स्थल पर डा रामवीर सिंह तोमर, यशवीर सिंह उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह राठी, वीरेन्द्र सिंह दरोगा, जितेंद्र तोमर,राजकुमार मान, कोमवीर सिंह, सुनीता राणा, कल्लू सिंह आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखे तथा कहा कि,पूर्व में सरकारी सेवा से रिटायर हुए कार्मिकों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।

धरना स्थल पर जिला मंत्री सुरेन्द्र पाल मोघा ने कहा कि, किसी साथी की कोई समस्या अवशेष हो, तो मुझे नोट करा दें, समाधान कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष डा यशवीर सिंह तोमर ने अपने सम्बोधन में ज्ञापन में दी गई मांगो को विस्तार से बताया।बताया कि, ज्ञापन में दर्शायी गयी सभी 10 मांगे न्यायोचित हैं, केन्द्र सरकार को इन्हें स्वीकार कर लेना चाहिए । वहीं सभी को एकजुट रहकर काम करने का आह्वान भी किया गया।

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन, संगठन के पदाधिकारियों ने एडीएम विनीत कुमार उपाध्याय को सौंपा। धरने पर सुक्रम पाल पवांर, इलियास अहमद, अखलाक अहमद, उमर जान, उमर मौहम्मद, जयवीर सिंह जावला, कृष्ण पाल राठी, ‌श्याम पाल राठी,संहसर पाल, राजेन्द्र प्रसाद जैन, कुवंर पाल तोमर,राजवीर सिंह तोमर, डा रामपाल सिंह, शिक्षक नेता राकेश शर्मा, श्रध्दानंद त्यागी, गिरवर सिंह, डा सतेन्द्र सिंह, मूलचन्द शर्मा, धर्मेन्द्र बालियान, राममेहर सोलंकी, सोहनवीर सिंह, सोहनवीरी, खेरुन्निशा, शकुन्तला, राजेन्द्री देवी, सन्तोष ‌ पुष्पा तोमर, यज्ञदत्त शर्मा,ईश्वरी प्रसाद तिवारी ईश्वर दास, नरेंद्र शर्मा आदि सैंकड़ों पेंशनरों‌ ने भाग लिया।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular