बड़ौत। नगर के गणमान्य समाजसेवी तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व नगर अध्यक्ष सहित वर्तमान में भी सक्रिय सदस्य व विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े आनंदगंज मंडी निवासी राकेश सिंघल का 75 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी, परिवार सहित व्यापारी समाज में शोक की लहर है।
उनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। राकेश सिंघल की अंतिम शवयात्रा में उन्हें पार्टी का ध्वज लपेटकर सम्मान के साथ विदाई दी गई।
जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि, राकेश सिंघल ने अपना पूरा जीवन पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने में लगाया। उनका जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे हमेशा हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एड विनोद जैन, राकेश जैन, बिजेंद्र शर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष डॉ अमित राणा, डॉ नीरज कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव शर्मा, सचिन जैन, अमित जैन, सत्यबीर सिंह बड़का, आलोक शास्त्री, रवि पालीवाल आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







