HomeOtherदिव्यांग प्रमाण पत्र सहित तीन मांगे पूरी न होने पर सतेंद्र ने...

दिव्यांग प्रमाण पत्र सहित तीन मांगे पूरी न होने पर सतेंद्र ने संसद भवन जाकर आत्मदाह करने की दी चेतावनी

बागपत। अपनी तीन प्रमुख मांग मनवाने के लिए विकलांग सतेंद्र अब अधिकारियों के चक्कर काट काट कर थक चुका है तथा उसने मांग पूरी न होने की स्थिति में दिल्ली जाकर आत्मदाह की चेतावनी दी है। जनपद की बडौत तहसील क्षेत्र के निवासी सतेंद्र ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर , 80℅ दिव्यांगता प्रमाण पत्र, पेंशन व आवास उपलब्ध कराने के लिए जिले के अधिकारियों से अपनी मांगों तथा समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई। सतेंद्र ने साथ ही चेतावनी दी कि, यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे संसद भवन जाकर आत्मदाह कर लेंगे।

सत्येंद्र के अनुसार, लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर वह जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, इसके बावजूद आज तक भी उनकी किसी भी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। उसने एडीएम के निर्देश पर विकलांग अधिकारी से भी मुलाकात की, पर उनकी समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है। उसका आरोप है कि, संबंधित अधिकारी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैंं तथा लगातार भटकाया जा रहा है।कई बार अधिकारियों के आश्वासन तो मिले ,पर उन्हे बाद में निराश ही होना पड़ा है।

अपनी इसी निराशा व नाराजगी के चलते, उन्होंने अब आत्मदाह की कड़ी चेतावनी दी है। कहा कि, यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे अपने पुत्र के साथ संसद भवन जाकर आत्मदाह को मजबूर होंगे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular