HomeBreaking Newsकर -करेत्तर राजस्व संग्रह की समीक्षा बैठक में बडे बकायेदारों पर जिलाधिकारी...

कर -करेत्तर राजस्व संग्रह की समीक्षा बैठक में बडे बकायेदारों पर जिलाधिकारी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

बागपत। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर -करेत्तर राजस्व संग्रह ,नगर विकास वसूली एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में आबकारी विभाग, स्टांप ,वाणिज्य कर, नगर निकाय, जीएसटी लोक निर्माण विभाग गन्ना विभाग आदि के अधिकारियों निर्देश दिए कि,जो तहसील के बड़े बकायदार हैं उन पर वृहद अभियान चलाया जाए तथा जो पैसा देने में समस्या उत्पन्न कर रहे हैं उन पर सख्त कार्यवाही की जाए ।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि, अमीन को गांव में भेजा जाए और तहसीलदार भी बड़े बकायेदारों पर छापेमारी करें व गांव में एलाउंसमेंट अवश्य होना चाहिए। बड़े बकायदारों पर भी प्रभावी कार्यवाही करने के जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए। कहा कि, बड़े बकायेदारों के तहसील के बोर्ड पर भी फोटो सहित नाम व मोबाइल नंबर लिखवाए जाएं। साथ ही कहा कि, वसूली में अगर कोई भी लापरवाही होती है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा खनिज देय, व्यापार कर, बैंक ,स्टांपदेय,वसूली में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने एआरटीओ को  ओवर लोडिंग गाड़ियों व स्कूलों के अनफिटनेस वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए । इस दौरान जिलाधिकारी ने हिट एंड रन के केसों की समीक्षा की तथा कहा कि ,जो प्रकरण संज्ञान में आ रहे हैं पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर उन पर कार्यवाही की जाए तथा पीड़ितों को हिट एंड रन का लाभ अवश्य मिलना चाहिए। बैठक में एडीएम विनीत कुमार उपाध्याय व तीनों उपजिलाधिकारी भी उपस्थित रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular