बागपत। सेवा निवृत्त कर्मचारियों के संगठन ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से की मुलाकात। संगठन के वरिष्ठ सदस्य तथा बागपत के गौरव मेडल मैन के नाम से विख्यात इलमचंद तोमर का परिचय कराते हुए उन्हें केंद्र से योगा एवार्ड दिलाने की मांग की।
जनपद के सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने जिलाध्यक्ष डा यशवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमन्त्री अनुप्रिया पटेल से नई दिल्ली आवास पर मुलाकात की तथा राजवीर सिंह तोमर ने शिष्टमंडल के सदस्यों का मन्त्री अनुप्रिया पटेल से परिचय कराया। इस मौके पर उन्होंने संगठन के साथियों की कुशलक्षेम ली। वहीं संगठन के सदस्य मैडलमैन इलमचन्द तोमर के विषय में जानकारी दी गई कि ,इन्होंने अब तक देश विदेश से योगा व एथलीट में 738 मैडल प्राप्त किए हैं।
इस मौके पर इलमचन्द तोमर मैडलों को भी अपने साथ ले गये थे। वहीं राजवीर सिंह ने माननीया मन्त्री से सभी अभिलेखों सहित इलमचन्द तोमर की उपलब्धियों का अवलोकन कराया। शिष्टमंडल ने मन्त्री अनुप्रिया पटेल से आग्रह किया कि, इलमचन्द को योगा अवार्ड भारत सरकार से दिलाया जाये, जिसपर मन्त्री ने इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया का पालन करने को कहा, साथ ही शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि वे अपने स्तर से पूरा सहयोग करेंगी। शिष्टमंडल में सुरेन्द्र पाल मोघा जिला मन्त्री, उदयभान सिंह, डा उदयवीर सिंह दांगी, कृष्ण पाल सिंह आदि शामिल रहे ।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







