HomeBreaking Newsडीएम व एसपी ने यमुना खादर क्षेत्र नैथला में संचालित खदानों का...

डीएम व एसपी ने यमुना खादर क्षेत्र नैथला में संचालित खदानों का किया निरीक्षण

बागपत। जिलाधिकारी अस्मिता लाल व एसपी सूरज कुमार राय ने तहसील के ग्राम नैथला स्थित यमुना खादर क्षेत्र में संचालित खदानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खनन गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्था व वैधता की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नियमों के सख्त अनुपालन के निर्देश दिए।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने अवैध खनन एवं वाहनों पर सख्त नियंत्रण के निर्देश देते हुए कहा कि ,इस हेतु गठित टास्क फोर्स, एसडीएम को समय पर व नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने संबंधित खनन पट्टाधारकों को निर्देशित किया कि, वे केवल अपने स्वीकृत पट्टा क्षेत्र में ही नियमानुसार खनन करें। नियमों के विरुद्ध खनन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम को निर्देश दिए गए कि, वह नियमित रूप से क्षेत्र में निगरानी रखे और समय-समय पर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे, ताकि अवैध खनन ना हो सकें जिस पर प्रभावी रोक भी लगाई जा सके।इस मौके पर एसडीएम अमरचंद वर्मा ,जिला खनन अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular