छत्तीसगढ़। सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया. बॉयलर ब्लास्ट होने से दस मजदूरों की मौत हो गई है और 15 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. यह घटना डभरा क्षेत्र की है. सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में यह हादसा हुआ है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोपहर में सिंहितराई गांव स्थित वेदांता लिमिटेड के विद्युत संयंत्र में बॉयलर ट्यूब में विस्फोट हुआ. सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा, ” 10 श्रमिकों की मौत हो गई है और 15 अन्य घायल हो गए हैं.

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया. अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बचाव कार्य जारी है और आशंका है कि कुछ श्रमिक अभी भी प्लांट में फंसे हो सकते हैं. पावर प्लांट में ब्लास्ट के बाद मजदूरों में अफरा तफरी मच गई. सभी मजदूर बाहर निकल आए. प्लांट के अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं. घायल मजदूरों का इलाज जारी है. बॉयलर में ब्लास्ट किस वजह से हुआ. इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है. जांच के बाद ब्लास्ट के कारणों का पता चल सकेगा.

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular