HomeBreaking Newsभारतीय किसान यूनियन किसान में मथुरा से प्रदेश उपाध्यक्ष बने जिलाअध्यक्ष

भारतीय किसान यूनियन किसान में मथुरा से प्रदेश उपाध्यक्ष बने जिलाअध्यक्ष

मथुरा। जय जवान जय किसान ओर जय विज्ञान के साथ किसान मजदूरों, जवानों, वैज्ञानिकों की सोच को साथ लेकर चल रही भारतीय किसान यूनियन किसान काम कर रही हैं जिस कारण सभी का सहयोग मिल रहा है ओर अधिकारी व विभागों के मंत्री यूनियन को गम्भीरता से लेते हुए सहयोग करते हैं उक्त विचार राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान ठाकुर पवन सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव श्रीमान ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार ने भारतीय किसान यूनियन किसान मथुरा महावन में आयोजित किसानों एवं मजदूरों जवानों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ,प्रदेश मंत्री नीतू शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिंस रावत , प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील राघव ने भी संगठन की रीति नीति को समझाया ओर कुछ किसानों की समस्याओं को सुना ओर मौके पर ही आलाधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने हेतु बात की। उन्होंने बताया कि देश के करीब 15 प्रदेश में यूनियन मजबूती के साथ काम कर रहा है। यही एकमात्र संगठन है जिसके नाम में किसान लगा हुआ है।

इस दौरान सभी आगंतुकों का साफा बांध कर ओर माला पटुका पहनाकर कर स्वागत किया। बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु अक्षय भारद्वाज को प्रदेश उपाध्यक्ष, भगवान सिंह को प्रदेश सचिव एवं नेत्रपाल सिंह को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। मथुरा के किसानों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि किसान भाइयों की पानी का बंबा समस्या बिजली की समस्या तथा प्राइवेट स्कूलों में, मनमानी तरीकों से किताबों की बिक्री करना किसानों को समय पर फसल के लिए खाद नहीं मिलना सरकारी कार्यालय में कोई भी सरकारी अधिकारी बिना पैसे के काम नहीं करता है वह समस्या तमाम किसान समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष आगरा महेश चौहान , महानगर उपाध्यक्ष आगरा के के खंडेलवाल , महानगर प्रचार मंत्री राम, भरोसी लाल, छैल बिहारी , नित्य नन्द, भगवान सिंह, बॉबी, प्रेम सिंह,आदि भारी संख्या में किसान, मजदूर, जवान आदि उपस्थित थे । संचालन अक्षय भारद्वाज ने किया। धन्यवाद नेत्रपाल सिंह ने दिया

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular