HomeBreaking Newsगैस सिलेंडर की कालाबाजारी, एचपी गैस एजेंसी की आईडी ब्लॉक, उपभोक्ताओं को...

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, एचपी गैस एजेंसी की आईडी ब्लॉक, उपभोक्ताओं को बडौत व शामली के एलम की एजेंसी से जोडा

बडौत। तहसील के छपरौली में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए जहां प्रशासन के निर्देश पर आपूर्ति विभाग ने सख्त कदम उठाया है, वहीं स्थानीय उपभोक्ताओं के लिए बडौत व  दूसरे जनपद की एलम एजेंसी से जोडे जाने से परेशानियों का पहाड नजर आने लगा है। बता दें कि, छपरौली की एचपी गैस एजेंसी पर शिकायतों का अंबार लगा था, जिसके चलते आपूर्ति विभाग ने छपरौली की एचपी गैस एजेंसी की आईडी, कालाबाजारी के आरोपों की जांच के बाद पुष्टि होने पर, ब्लॉक कर दी गई। वहीं प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद एजेंसी से जुड़े सैकड़ों उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन अब अन्य दूसरी अधिकृत गैस एजेंसियों में ट्रांसफर किए गए हैं।

विभाग द्वारा अचानक की गई इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में गैस आपूर्ति ठप्प हो गई है,जिससे सिलेंडर के लिए रोजाना लाइन में लग रहे उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है।वहीं सिलेंडर न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने एजेंसी परिसर में प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर आई पुलिस ने स्थिति को संभाला और लोगों को समझाया।

दूसरी ओर आपूर्ति विभाग के निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि, उपभोक्ताओं के हितों को देखते हुए उनके कनेक्शन एलम और बड़ौत स्थित अधिकृत गैस एजेंसियों में स्थानांतरित किए गए हैं। विभागीय निर्णय से उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने के बजाय अब और बढ़ गई है। उपभोक्ता राजेश, देवेंद्र,विवेक राणा, दीपक, हरवीर, प्रवीण आदि ने बताया कि, पहले से ही गैस की किल्लत के कारण उन्हें लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता था, अब बडौत व एलम जाने की जहमत और भी मुश्किल पैदा करने वाली होगी।

विभाग ने भरोसा दिलाया है कि, नई एजेंसियों के माध्यम से जल्द ही गैस आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उनकी सूची एजेंसी के गोदाम पर चस्पा की जाएगी, ताकि वे अपने नए कनेक्शन की जानकारी प्राप्त कर सकें।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular