1
Google search engine
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के उदघाटन के दौरान आज देहरादून में 12 किमी लंबा रोड शो किया। इससे पहले पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी आज 28वीं बार उत्तराखंड पहुंचे हैं। एलिवेटेड रोड का भी भी पीएम मोदी ने कार से उतरकर निरीक्षण किया। उन्होंने एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देख हर्ष जताया। उसके बाद उन्होंने गढ़ी कैंट में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार अभूतपूर्व विकास कार्य कर रही है। पूर्ववर्ती सरकारों में ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर पर पूर्व में पूरे देश में दो लाख करोड़ रुपये तक खर्च नहीं किए जाते थे। भाजपा सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर में 12 लाख करोड़ से अधिक खर्च कर रही है। कहा कि उत्तराखंड में ही सवा दो लाख करोड़ से ज्यादा के कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक दौर ऐसा था जब उत्तराखंड के गांवों में सड़क के इंतजार में पीढियां बदल जाती थी। भाजपा सरकार में हर गांव तक सड़क पहुंच रही है। कहा कि उत्तराखंड के वीरान पड़े गांव अब खुशहाल हैं।
*भारत भाग्य रेखाएं बनाने में जुटा*
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के उदघाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन सभा में कहा कि सड़के देश के विकास की तकदीर लिखती हैं। कहा कि मै विज्ञान नहीं जानता, ये भी एक शास्त्र है। कहा कि राष्ट्र का भाग्य सड़कें, हाईवे, रेलवे और एक्सप्रेस-वे होते हैं। कहा कि हमारा देश इसी प्रकार के विकास की भाग्य रेखाओं को बनाने में जुटा हुआ है।
*नई दिशा देगा ये प्रोजेक्ट*
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे उत्तराखंड के विकास को नए आयाम देगा। इस प्रोजेक्ट से बागपत, गाजियाबाद, बड़ौत, शामली, सहारनपुर का भी चहुमुखी विकास होगा। पीएम मोदी ने पंच बदरी और पंच केदार को भी नमन किया। कहा कि इतने बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में मां डाट काली का भी आशीर्वाद मिला। पीएम मोदी ने डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि भाजपा सरकार ने जो भी निर्णय लिए वह सभी संविधान पूरी तरह लागू करने वाले हैं।
*महिला आरक्षण दे कर रहेंगे*
 4 दशक बाद संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ। 33% आरक्षण लागू करने वाले इस कानून को बनाने के लिए सभी दलों ने समर्थन दिया। अब इसे लागू करने में देर नहीं होनी चाहिए। 2029 से ही यह लागू हो जाना चाहिए। यह देश की भावना है हर बहन बेटी की इच्छा है।मातृशक्ति की इसी इच्छा को नमन करते हुए 16 अप्रैल से संसद में चर्चा होनी है। इसे सभी दल सर्व सम्मति से आगे बढ़ाएं। इसलिए मैंने आज देश की नारी शक्ति के नाम आज सभी बहनों के लिए एक पत्र लिखा है। हम अपने देश की बेटियों को 2029 के चुनावों में उनका हक देकर रहेंगे।
*देश की ताकत बन रही बेटियां*
 पीएम ने कहा कि देश की बेटियां भारत निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। सरकार उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दे रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर मुश्किल समय में महिलाओं को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए प्रयास जारी हैं।
*टूरिज्म बना कमाई का सबसे बड़ा जरिया*
पीएम ने कहा कि टूरिज्म बढ़ने से हर वर्ग को कमाई का मौका मिलता है। होटल, टैक्सी, दुकानदार सभी को लाभ होता है। उत्तराखंड अब विंटर टूरिज्म और स्पोर्ट्स का बड़ा केंद्र बन रहा है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।
*नए कॉरिडोर खोलेंगे तरक्की के रास्ते*
पीएम ने कहा कि एक्सप्रेसवे और इकोनॉमिक कॉरिडोर विकास के गेटवे हैं। इससे समय और खर्च दोनों कम होंगे। रोजगार बढ़ेगा और किसानों की उपज तेजी से बाजार तक पहुंचेगी, जिससे पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
*देवभूमि को गंदगी से बचाना जरूरी*
पीएम ने देवभूमि को साफ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक और कचरे से बचना जरूरी है। कुंभ और नंदा देवी राजजात यात्रा को देखते हुए सभी को मिलकर इन जगहों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना होगा।
*आने वाली पीढ़ी के लिए बड़ी तैयारी*
 पीएम ने कहा कि सड़क, रेल और एयरवे देश की भाग्य रेखाएं हैं। यह सिर्फ आज की सुविधा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए निवेश है। सरकार लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम कर रही है ताकि देश की प्रगति जारी रहे।
*पीएम मोदी ने लोगों से मांगी माफी?*
पीएम मोदी ने कहा, ‘सबसे पहले तो मैं आप सबसे मांफी मांगता हूं. उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कार्यकम में जुड़े हुए लोगों से भी क्षमा मांगता हूं. मुझे यहां पहुंचने में एक घंटे से भी ज्यादा देर हो गई. आप लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा. मैं निकला तो समय पर ही था, लेकिन करीब-करीब 12 किलोमीटर के रोड शो दौरान इतना उत्साह था कि तेज गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया. धीरे-धीरे बढ़ते हुए लोगों का आशीर्वाद लेते हुए यहां पहुंचने में मुझे 1 घंटे से भी ज्यादा देर हो गई.
विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।
Google search engine