बागपत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिल्ली- देहरादून इकोनॉमिक कारिडोर के उद्घाटन से पूर्व मार्ग के निरीक्षण के लिए आए केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी।साथ ही दिल्ली- देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की बागपत में प्रगति का जायजा लेने के बाद इस पर संतोष व्यक्त किया।बता दें कि, यह कॉरिडोर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ेगा।इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य इन तीनों राज्यों के बीच तेज और सुगम यातायात सुविधा प्रदान करना है।
अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत, मंत्री नितिन गडकरी बागपत स्थित दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर पहुंचे, जहां नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रोजेक्ट डायरेक्टर नरेंद्र सिंह (पीआईयू बागपत) सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें बुके भेंट किए व परियोजना की वर्तमान प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।
निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री गडकरी ने परियोजना की प्रगति और उसकी उपयोगिता पर संतोष व्यक्त किया तथा कहा कि, कॉरिडोर के पूरी तरह संचालित होने पर यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी, जिससे आम जनता को बड़ा लाभ मिलेगा व क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







