दोघट। थाना क्षेत्र के गांगनौली गांव में जंगल में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर को उतारकर चोरों ने उसमें से तांबे के तार व तेल निकाल लिया। घटना के बाद से खेतों की सिंचाई ठप्प हो गई है। टीकरी बाईपास पर रखे एक बिजली ट्रांसफार्मर को उतारकर बीती रात अज्ञात चोर चुरा लिया तथा उसमें से तांबा और तेल निकाल लिया। बिजली विभाग ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
जेई संतोष कुमार के अनुसार यह ट्रांसफार्मर तीन महीने पहले 100 केवीए से 250 केवीए क्षमता का किया गया था। ओवरलोडिंग की समस्या के कारण इसकी क्षमता बढ़ाई गई थी और इसे बाईपास के किनारे रखा गया था। चोरी की घटना का पता सुबह ग्रामीणों द्वारा चला तो उन्होंने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। दोघट थानाध्यक्ष केवल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और जांच जारी है।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







