बागपत। निकटवर्ती कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी के वैदिक कन्या इंटर कॉलेज के लाला देवकरन दास सभागार में समाजसेवी व अमींनगर सराय के प्रसिद्ध घेवर वाले ला ईश्वर अग्रवाल ने अपने पूज्य पिता स्व जियालाल अग्रवाल एवं स्व माता प्रेमवती अग्रवाल की स्मृति में कक्षा 6 से 11 तक की 18 छात्राओं के लिए प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कराकर मुख्य अतिथि ला भारत संगल से सम्मानित कराया। इस कार्यक्रम में कु खुशी को फर्स्ट रनर अप (किसमें कितना दाम है) दूरदर्शन कार्यक्रम के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ला भारत संगल ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि, आपने लगन और मेहनत से यह मुकाम पाया है,आप राष्ट्र का भविष्य हैं। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष पीएमजेएफ ला विनय सिसोदिया के सलाहकार एमजेएफ ला अभिमन्यु गुप्ता ने किया। इस अवसर पर बताया कि, पीएमजेएफ ला ईश्वर अग्रवाल मेधावी छात्र व छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिवर्ष लगभग 30 विद्यालयों में सम्मानित करते हैं। कालेज प्रधानाचार्या गायत्री वर्मा ने अतिथियों सहित लायंस क्लब अग्रवाल मंडी का धन्यवाद किया।
समारोह में क्लब के सचिव पीएमजेएफ ला पंकज गुप्ता, 26 -27 के सचिव ला दीपक गोयल, ला डॉ रामलाल, ला डॉ मयंक गोयल एवं कॉलेज की शिक्षिका पूजा मायर, कुसुम सरोज, निरुपमा राय, मंजू लता , सुमन लता, प्रतिभा सिंह, संगीता सिंह, शिल्पी बंसल, संगीता तोमर ,इंदिरा वत्स, विनेश रानी, मिथलेश, सुनीता शर्मा, पूनम, क्षमा दीक्षित ,आरती ,अनीता मानव, नीतू एवं पूजा आदि भी मौजूद रही।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







