HomeBreaking Newsहाइट देख रह गए हैरान: 8 फीट 2 इंच लंबे किशोर करण...

हाइट देख रह गए हैरान: 8 फीट 2 इंच लंबे किशोर करण राठी से मिले योगगुरु रामदेव

हरिद्वार। हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी करण राठी वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रह रहे हैं।उनकी लंबाई करीब 8 फीट 2 इंच बताई जा रही है, जो उन्हें दुनिया के सबसे लंबे किशोरों में शामिल करती है। इतनी कम उम्र में इतनी हाइट होना बेहद दुर्लभ माना जाता है, जिसके चलते करण पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं। करण फिलहाल 12वीं कक्षा के छात्र हैं।उन्होंने स्वामी रामदेव को बताया कि वे आगे चलकर अपने पिता की तरह डॉक्टर बनना चाहते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ करण बास्केटबॉल भी खेलते हैं, जिसमें उनकी लंबाई उन्हें विशेष बढ़त देती है। करण की असामान्य लंबाई को आनुवंशिक कारणों से भी जोड़ा जा रहा है। उनके पिता डॉ. संजय राठी और माता श्वेता राठी दोनों की लंबाई भी सामान्य से काफी अधिक, करीब 7 फीट से ऊपर बताई जाती है। ऐसे में परिवार में लंबाई का यह गुण प्रमुख रूप से मौजूद है।

अत्यधिक लंबाई के साथ कुछ स्वास्थ्य चुनौतियां भी सामने आती हैं, जैसे हड्डियों और जोड़ों पर दबाव, थकान और हार्मोनल असंतुलन। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए करण अपनी मां के साथ पतंजलि योगपीठ में रहकर उपचार और योग मार्गदर्शन ले रहे हैं। हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में उस समय लोगों की उत्सुकता बढ़ गई, जब 8 फीट 2 इंच लंबे किशोर करण राठी ने योगगुरु स्वामी रामदेव से मुलाकात की। करण की असाधारण लंबाई को देखकर स्वामी रामदेव भी आश्चर्यचकित नजर आए और उन्होंने उनके स्वास्थ्य को लेकर विशेष सलाह दी। स्वामी रामदेव ने करण को नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम और संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सही दिनचर्या और योग के माध्यम से शारीरिक समस्याओं को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। करण ने बताया कि वे रोजाना करीब ढाई लीटर दूध पीते हैं। इस पर स्वामी रामदेव ने उन्हें तीन लीटर तक दूध लेने की अनुमति दी और पोषण पर विशेष ध्यान देने की बात कही। करण राठी अपनी असाधारण लंबाई के कारण जहां भी जाते हैं, लोगों के आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। आम लोगों से लेकर विशेषज्ञ तक उनकी हाइट को लेकर हैरानी जताते हैं।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular