HomeBreaking Newsटीकरी कस्बे की पट्टी मैनमाना में शार्ट सर्किट के कारण एक घर...

टीकरी कस्बे की पट्टी मैनमाना में शार्ट सर्किट के कारण एक घर में लगी आग, लाखों का कीमती सामान स्वाहा

दोघट। निकटवर्ती कस्बा टीकरी में शार्ट सर्किट के कारण मकान में लगी आग। सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने के किए गए प्रयास। नाकाफी रहने पर बुलाया अग्निशमन दल को। इसबीच लाखों रुपए का कीमती सामान जलकर हुआ राख। टीकरी कस्बे की पट्टी मैनमाना में अक्षय पुत्र कृष्णपाल के घर में शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे अग्नि शमन दल ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अग्निकांड से प्रभावित अक्षय ने बताया कि ,वह अपनी पत्नी दीपा, बेटे आरव और बेटी आरुषि के साथ मकान के चौबारे में सो रहे थे। रात में 11 बजे के करीब तेज धमाके के साथ मकान के निचले हिस्से में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। बताया कि, घर के पालतू कुत्ते के भौंकने की आवाज सुन उसकी नींद खुली, तो नीचे आग लगी देख तुरंत डायल 112 पर सूचना दी।

इसबीच शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और सबमर्सेबल से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका।बाद में मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया। हालांकि तब तक घर में रखी चक्की, दो मोटर, एक साइकिल, अनाज की टंकी आदि बहुत सा कीमती सामान भी जलकर राख हो गया।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular