HomeBreaking Newsसिपाही पर दुष्कर्म का झूठा केस दायर करने की धमकी देकर ₹...

सिपाही पर दुष्कर्म का झूठा केस दायर करने की धमकी देकर ₹ 20 लाख हडपे, धर्म परिवर्तन कराया और जमात में भी ले गये

बागपत। जनपद के थाना खेकड़ा कोतवाली में तैनात एक सिपाही को ही दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी तथा उसकी एवज में धर्म परिवर्तन कराने तथा लाखों रुपए हडपे जाने की शिकायत पर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम व 3(2) वी एससीएसटी एक्ट व 66 सी आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्ता  महिला को गिरफ्तार कर लिया तथा अब उसके पति की तलाश में जुट गई है।

खेकड़ा थाने में तैनात एक सिपाही श्रीकांत ने दिल्ली की महिला हिना और उसके पति आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।उसने आरोप लगाया कि, उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उसका धर्म भी बदलवा दिया तथा 20 लाख रुपये भी हड़प लिए गए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त आरोपी महिला हिना को गिरफ्तार कर लिया तथा उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

बताया गया कि,बुलंदशहर निवासी सिपाही श्रीकांत वर्ष 2022 में गाजियाबाद कोतवाली में तैनात था। बाद में उसका गाजियाबाद से बागपत में तबादला हुआ, तथा बाद में खेकड़ा कोतवाली भेजा गया। श्रीकांत की गाजियाबाद में तैनाती के दौरान ही दिल्ली की रहने वाली महिला हिना से मुलाकात हुई थी।सिपाही का आरोप है कि, हिना ने उसे दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर ,उससे 20 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद भी महिला ने सिपाही के खिलाफ गाजियाबाद कोतवाली में शिकायत कर उसे जेल भिजवाने की धमकी दी। इसी डर के कारण सिपाही पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया, जिसके बाद उसने अपना धर्म बदल लिया और उसका नाम मो हारिश रखा गया।

करीब चार साल तक सिपाही श्रीकांत धर्म बदलकर रहा।इस दौरान हिना का पति आलम ,उसे जबरन कई बार जमात पर भी ले गया। जब भी सिपाही अपने मूल धर्म में लौटने की बात करता, तो उसे दोबारा जेल भिजवाने की धमकी दी जाती थी।

बागपत में तबादला होने के बाद महिला से परेशान होकर सिपाही श्रीकांत ने शुक्रवार रात, हिना और उसके पति आलम के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन कराने और रुपये हड़पने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई। सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि, सिपाही श्रीकांत की शिकायत पर महिला हिना को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिना के पति आलम की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी गई हैं और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular