HomeOtherविधायक अजय कुमार के चार वर्ष पूरे :क्षेत्र में कराए गए विकास...

विधायक अजय कुमार के चार वर्ष पूरे :क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों से खुश चौगामा क्षेत्र

दोघट। रालोद विधायक डॉ अजय कुमार के चार वर्ष के कार्यकाल का आकलन करते हुए चौगामा क्षेत्र के लोगों ने समारोह पूर्वक अपनी खुशी का इजहार किया तथा विधायक का अभिनंदन भी किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष डॉ सुभाष गुर्जर व संचालन मास्टर सुरेश राणा ने किया । अपने संबोधन में छपरौली विधायक अजय कुमार ने कहा कि, उन्हें गर्व है कि,यह विधान सभा क्षेत्र पूर्व प्रधान मंत्री ,भारतरत्न व किसान मसीहा चौधरी चरणसिंह की कर्म  भूमि है, जिन्होने हमेशा किसानों व मजदूरों के हितों में कार्य किए वहीं पर केंद्रीय मंत्री स्व चौ अजीत सिंह ने उद्योग मंत्री रहते हुए काफी चीनी मिलें लगवाकर गन्ना किसानों को लाभ पहुँचाया और सदैव किसान मजदूरों की आवाज को बुलंद किया और अब केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी किसानों युवाओं व आमजन के लिए कार्य कर रहे हैं।

ऐसे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए तथा विकास कार्यों व जनसेवा को वे अपना परम सौभाग्य मानते हैं।

विधायक ने कहा कि, जितने विकास कार्य हुए हैं, वे सब हमारे नेता जयंत चौधरी के निर्देशन में हो रहे हैं ,जिनमें चोगामा नहरों का निर्माण पटरियों पर खडंजा पूर्वी यमूना नहर की सफाई, माखर पुलिया से ककडीपुर तक रोड का निर्माण, हरिजन चौपालों व गांव गांव में सीसी रोड के निर्माण व झुडंपुर हिंडन नदी व कृष्णा नदियों पर पुलों का निर्माण कार्य कराए गए जाने से खुश चोगामा क्षेत्र वासियों ने तमेलागढी में उनको सम्मानित कर अभिनंदन किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने विधायक डा अजय कुमार द्वारा क्षेत्र में कराए गए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए विकास पुरुष की उपाधि दी। इस मोके पर कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर, डा कुल्दीप उज्ज्वल, प्रमुख कुलदीप तोमर, विनोद खेडा राजू तोमर सिरसली, युवा जिलाध्यक्ष राहुल धामा, डा जगपाल तेवतिया, मनोज तोमर, थांबा चौधरी देवेद्रं तोमर बामनोली, थांबा चौधरी यशपाल सिंह बिजरोल, तेजपाल धनोरा, मा आनंद छिल्लर, राजीव प्रधान, बिजेद्रं प्रधान रामपाल तोमर , कृष्ण पाल प्रधान, संजू प्रधान, नरेश तोमर आदि काफी संख्या में लोग मोजूद रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular