HomeOtherयोजनाओं की दी गई जानकारी: भाजपा स्थापना दिवस पर महोलिया शिवपार में...

योजनाओं की दी गई जानकारी: भाजपा स्थापना दिवस पर महोलिया शिवपार में जनसंपर्क अभियान

हरदोई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा उपस्थित रहीं। इस दौरान पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए केंद्र में नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के क्रम में प्रेमावती पीके वर्मा ने ग्राम महोलिया शिवपार में पथ भ्रमण भी किया।

इस दौरान उन्होंने मातृशक्तियों से संवाद कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं से संबंधित पत्रक वितरित किए। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर ग्राम महोलिया शिवपार में ‘ग्राम/बस्ती चलो अभियान’ के अंतर्गत संवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान बलराम गुप्ता, पूर्व प्रधान प्रदीप गुप्ता, पूर्व प्रधान रामकिशन वर्मा, मंडल महामंत्री राजू गौतम, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा हरिहर बक्स, सेक्टर संयोजक उज्जवल अर्कवंशी, कोटेदार रामकरन यादव, अमित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

हरदोई-स्टेट ब्यूरो,(लव कुश सिंह) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular