HomeDevotionalव्रन्दावन में राममय हुई बांकेबिहारी की नगरी

व्रन्दावन में राममय हुई बांकेबिहारी की नगरी

वृंदावन। वृंदावन में रामनवमी पर मंदिरों में श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रामबाग में प्रभु का 108 चांदी के कलशों से महाभिषेक किया गया। हनुमान टेकरी एवं श्रीबांकेबिहारी कॉलोनी स्थित राम मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम हुए। ज्ञान गुदड़ी क्षेत्र स्थित रामबाग में प्राचीन श्रीराम मंदिर में सुबह पुजारियों ने मंत्रोच्चार के मध्य महाभिषेक कर शृंगार आरती की। रमणरेती मार्ग स्थित हनुमान टेकरी मंदिर के महंत दशरथ दास महाराज के सानिध्य में भगवान श्रीराम का अभिषेक कर आरती की गई।

श्रीबांकेबिहारी कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर में ठाकुर कौशल किशोर का अभिषेक व पूजन-अर्चन किया गया। संगीतमय बधाई गायन का आयोजन हुआ। अटल्ला चुंगी चौराहा के समीप महंत रघुनाथ दास महाराज के सानिध्य में संत महंतों ने भगवान राम का अभिषेक किया। अध्यक्षता महंत मोहिनी बिहारी शरण ने की। भागवत प्रवक्ता मां ध्यानमूर्ति ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में रामलला विराजमान हुए यह सभी के लिए गौरव की बात है। इस दौरान नगर में शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया है। महंत मोहिनी बिहारी शरण ने बताया कि प्रभु श्रीराम की शोभा यात्रा नगर में निकाली गई।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular