HomeOtherजंक्शन पर चलती ट्रेन से गिरा यात्री, CCTV:RPF सिपाही ने खींचकर बचाई...

जंक्शन पर चलती ट्रेन से गिरा यात्री, CCTV:RPF सिपाही ने खींचकर बचाई जान

मथुरा। मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर आरपीएफ जवान की तत्परता से चलती ट्रेन में सवार होने की कोशिश कर रहे एक यात्री की जान बच गई। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान उसका पैर फिसला और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गया। इसी दरम्यान जवान ने एक अन्य यात्री की मदद से उसे तत्काल बाहर खींच लिया। एक बारगी सभी की सांसें रुकी रह गईं। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना मथुरा जंक्शन स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल विजय सिंह की प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रात्रिकालीन ड्यूटी थी। इसी दरम्यान निजामुद्दीन से मेवाड़ एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची।

रात एक बजे जब ट्रेन ने गति पकड़ ली तभी एक यात्री दौड़ता हुआ आया और ट्रेन में सवार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसका पैर फिसला और वह तेजी से प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच पटरियों की तरफ गिरने लगा। यह देखकर विजय सिंह ने दौड़ लगाई और यात्री को तत्परता से प्लेटफॉर्म पर खींच लिया। एक अन्य यात्री भी पहुंच गया और उसने सिपाही की मदद की। इस तरह यात्री की जान बाल-बाल बच गई। कांस्टेबल विजय सिंह की इस बहादुरी की प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने खूब सराहना की। उधर, घटना में बाल-बाल बचा यात्री कांस्टेबल को धन्यवाद देकर चला गया। यात्री कहां का था और कहां जाना था, यह जानकारी नहीं हो सकी। रेलवे के अधिकारियों ने कांस्टेबल के इस साहस की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विजय सिंह को पुरस्कृत किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular