नई दिल्ली। बजट 2026-27 पेश कर दिया गया है. पक्ष – विपक्ष के नेताओं आम बजट पर अपने विचार साझा किए हैं. विपक्ष के नेताओँ ने जहां बजट को निराशाजनक बताया है, वहीं सत्ता पक्ष के नेताओँ ने इसे देश की आर्थिक स्थिती को मजबूत करने वाला बजट बताया है.
*पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी*
बजट को लेकर कहा है,’बजट में एक भी पैसा बंगाल को नहीं दिया गया है. इस बजट से अर्थव्यवस्था खत्म हो जायेगा.इस बजट में केवल बोला गया है कुछ भी नहीं है.तीन कोरीडोर बनाने की जो बात हो रही है बजट में यह पूरी तरह से झूठ है. बजट दिशाहीन है.
*केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह*
भी बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इस बजट को आत्मनरिर्भर और हर वर्ग के लिए शानदार बताया है। अमित शाह ने कहा कि ये बजट जमीनी विजन से जुड़ा हुआ है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बजट 2026-27 के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी जी ने सिद्ध किया है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारी सरकार का संकल्प है। इस बजट में न सिर्फ हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर नागरिक को सशक्त बनाने का एक स्पष्ट ब्लूप्रिंट है, बल्कि उसे प्रोत्साहन देने का एक जमीनी विजन भी है, जो उसे हर कदम पर मदद करेगा। विकसित भारत एक ऐसे भारत के निर्माण का विजन है, जो विश्व में हर क्षेत्र में अग्रणी हो। सपने पूरे करने वाले इस बजट के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का हर भारतवासी की ओर से हार्दिक अभिनंदन।
*केंद्रीय बजट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह*
कहा,’यह बजट लोगों की भावनाओं और उम्मीदों पर खरा उतरता है. इसके अलावा, यह बजट पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत और 2047 तक विकसित भारत के विजन के लिए एक मजबूत नींव प्रदान करता है, जिसमें समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं. यह बजट रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपये आवंटित करता है. यह बजट, ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद, देश की रक्षा प्रणाली को और मजबूत करने के हमारे संकल्प को मजबूत करता है. इस साल, हमारे सशस्त्र बलों के कुल पूंजीगत व्यय के लिए 2.19 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, और इस बजट का मुख्य फोकस हमारे तीनों सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण पर है. इसके लिए 1.85 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.’
*बजट 2026 पर *केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव*
कहते हैं,’मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं. देश के सर्वांगीण विकास और विकसित भारत के लिए एक मजबूत नींव रखी गई है. आज के बजट में मैन्युफैक्चरिंग पर बहुत ध्यान दिया गया. चाहे वह इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हो या सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग या IT सेवाएं – इसमें बहुत सरलीकरण किया गया है… आने वाले समय में, डेटा सेंटर देश के लिए एक बड़ी शक्ति के रूप में उभरेंगे. यह दुनिया के लिए नई सेवाओं और भारत के लिए नए रोजगार और उद्यमिता का मार्ग खोलता है. इसलिए, मैं डेटा सेंटर पर टैक्स हॉलिडे के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं. ऑरेंज इकोनॉमी – क्रिएटर्स इकोनॉमी में 20 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे… रेलवे के लिए, 7 नए हाई-स्पीड कॉरिडोर हैं, और चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद का एक दक्षिणी त्रिकोण बनाया जाएगा… एक नए समर्पित फ्रेट कॉरिडोर की भी घोषणा की गई है.
*समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव* ने केंद्रीय बजट पर अपने विचार साझा करते हुए कहा,’यह बजट गरीबों और गांवों में रहने वालों की समझ से परे है. इस बजट में कोई नौकरी या रोजगार नहीं दिया गया है. बीजेपी का बजट देश के केवल 5% लोगों के लिए है.
केंद्रीय बजट पर *
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल* ने कहा,’यह एक ऐसा बजट है जो ‘विकसित भारत’ 2047 की नींव रखता है. यह बजट भविष्य के लिए तैयार भारत के लिए है. यह लोगों को समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है. इस बजट में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर फोकस किया गया है. दुनिया में हमारी सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की गई है. इस बजट में इनलैंड वॉटरवे, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, टियर 2 और टियर 3 शहरों के विकास, युवाओं की रीस्किलिंग पर ध्यान दिया गया है. उनके (विपक्ष के) पास एक टूटा हुआ रिकॉर्ड है जो हर बजट के बाद बजता है, क्या वे एमएसएमई का विकास नहीं चाहते?.’ बजट 2026 पर.
*उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ*
कहा,’दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ने ‘विकसित भारत’ का रोडमैप और आगे बढ़ाया है और आज केंद्रीय बजट पेश किया है. मैं बजट दिशानिर्देशों में उनके नेतृत्व और देखरेख के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं. मैं इस बजट को पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी धन्यवाद देता हूं. यह बजट देश के 145 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं और उनकी उम्मीदों को दर्शाता है. यह ‘विकसित भारत’ के विजन और मिशन को दर्शाता है. इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए पूंजीगत खर्च के लिए 12 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा का प्रावधान किया गया है, जिसमें सात रेल कॉरिडोर के लिए भी प्रावधान शामिल हैं. यह बजट आम नागरिकों के जीवन को आसान बनाएगा.
*राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा*
केन्द्रीय बजट 2026-27 के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह युवा, महिला, किसान, वंचित, गरीब और आम आदमी का बजट है। यह बजट तेज आर्थिक विकास, लोगों की आशाओं-आकांक्षाओं पर खरा उतरने और सबका साथ सबका विकास के तीन कर्तव्यों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस बजट ने राजस्थान को विकास की मुख्यधारा में और अधिक मजबूती से जोड़ने का काम किया है। इस बजट के माध्यम से प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का सफर पूरा करेगा। शर्मा ने कहा कि वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट बताता है कि पूरा देश 7 प्रतिशत की विकास दर के साथ पाथ ब्रेकिंग रिफॉर्म एक्सप्रेस पर शानदार परफॉर्म कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को समर्पित इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार, स्किल डेवलपमेंट और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने वाले प्रावधान किए गए हैं। साथ ही, महिलाओं के लिए शी मार्ट, हर जिले में एक बालिका छात्रावास जैसे प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बजट में कैंसर की 17 दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी में छूट के साथ ही छोटे-बड़े उद्योगों, उत्पादकों, कारीगरों और कामगारों को वैश्विक बाजार में जाने के लिए नई दिशा दिखाई गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रदेश में सेमीकंडक्टर नीति और डेटा सेंटर नीति जारी की गई है। बजट में 40 हजार करोड़ रुपये से इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के शुरू होने का फायदा राजस्थान को भी मिलेगा। इसी प्रकार डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विसेज क्षेत्र को इंसेंटिव दिए गए हैं, उनसे भी राजस्थान लाभान्वित होगा। उन्होंने कहा कि मेगा टैक्सटाइल पार्क, 200 इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स और सोलर एवं माइनिंग क्षेत्र में की गई घोषणाओं से राज्य को विशेष रूप से फायदा मिलेगा। शर्मा ने कहा कि वी बी-जी राम जी योजना में नरेगा की तुलना में 86 हजार करोड़ से बढ़ाकर 95 हजार 692 करोड़ राशि का आवंटन किया गया है। राजस्थान को इससे अतिरिक्त राशि मिलेगी। उन्होंने कहा कि पशुपालन राजस्थान की अर्थव्यवस्था का प्रमुख हिस्सा है। बजट में दी गई लोन लिंक्ड केपिटल इन्वेस्टमेंट सब्सिडी स्कीम का पशुपालकों को भरपूर लाभ मिलेगा।
*मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव*
कहा,’इस बजट में गरीब, युवा, किसानों और महिलाओं पर खास ध्यान दिया गया है. खासकर, बजट की दिशा और लक्ष्य भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की ओर ले जाने का है. इसमें आर्थिक विकास को प्राथमिकता दी गई है.’
*केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान*
कहा,’विकसित भारत बजट में सभी को शामिल किया गया है. यह शिक्षा और रोजगार सृजन को बढ़ावा देता है और विकास के अगले चरण के लिए एक ब्लूप्रिंट पेश करता है.
*बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन*
कहा, ‘मैं इस बजट का स्वागत करता हूं. जिस प्रकार से निर्मला सीतारमण जी ने 9वीं बार बजट पेश किया है. ये भारत सरकार के गुड गवर्नेंस का प्रतीक है. ये बजट प्रधानमंत्री का जनता के बीच में विश्वास दर्शाता है. वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत का ग्रोथ रेट 7% है. ये दिखा रहा है कि किस प्रकार से हमने अपने GDP को लगातार मजबूत किया है और मुद्रा स्फ़ीति को नियंत्रण में रखा है.
*कांग्रेस*
अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट कर केंद्र सरकार के बजट पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है,’मोदी के फर्जी बजट से शेयर मार्केट धड़ाम.’निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए बजट पर
*लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी* का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा कि ये एक ऐसा बजट जो सुधार करने से इनकार करता है और भारत के वास्तविक संकटों से पूरी तरह अनजान है.
*सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद* ने बजट पर निराशा जताते हुए कहा,’हमने सोचा था कि पुराना माल नए पैकेट में बेचेंगे लेकिन इस बार खाली डब्बा है. इस बार पुराने माल का भी जिक्र नहीं किया.
*कांग्रेस सांसद शशि थरूर*
कहा,’हमें बहुत कम डिटेल्स मिलीं. 3-4 हेडलाइंस थीं, लेकिन हम ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद का इंतजार कर रहे थे. वह कहाँ है? हम इसे केरल में चाहते थे. हमारे यहां आयुर्वेद की बहुत पुरानी परंपरा है. लेकिन हमने केरल का नाम नहीं सुना. हमने मछुआरों और नारियल के नाम सुने – वह केरल हो सकता है. लेकिन जब उन्होंने जहाज़ की मरम्मत की बात की, तो उन्होंने वाराणसी और पटना का नाम लिया लेकिन केरल का नहीं. यह थोड़ा हैरान करने वाला है. लेकिन शायद बजट डॉक्यूमेंट में और डिटेल्स हों. मैंने अभी उसे पढ़ा नहीं है.’
*बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी*
केंद्र सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर फोकस को सराहा. उन्होनें कहा,’वित्त मंत्री ने हाई-स्पीड रेल, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और अस्पतालों पर विशेष ध्यान दिया है. विकसित भारत की नींव रखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री को बधाई देता हूं. यूनियन बजट पर *केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया* ने कहा,’यह एक प्रोग्रेसिव बजट है जो भारतीय अर्थव्यवस्था के हर सेक्टर पर फोकस करता है. यह हर नागरिक के लिए बजट है. खासकर, टेलीकॉम और डोनियर के क्षेत्रों को इस बजट में मजबूत बढ़ावा मिला है. यह भारत को सशक्त और पावरफुल बनाएगा. नॉर्थ ईस्ट के लिए बहुत सारे संस्थानों और जलमार्गों को आवंटित किया गया है.’
विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।







