खेकड़ा। यूपी बोर्ड परीक्षा में अर्वाचीन इंटर कॉलेज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे, जिससे स्कूल परिसर में खुशी का माहौल रहा।
प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि, कक्षा 10 और 12 के सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। हाईस्कूल में अभिनव ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि खुश्याली 86.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, इंटरमीडिएट में दीपा धामा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
जसप्रीत ने 80 प्रतिशत अंक हासिल कर बेहतर प्रदर्शन किया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







