HomeBreaking Newsसलवान स्कूल की टॉपर जारा अहमद को ब्राह्मण समाज ने किया सम्मानित...

सलवान स्कूल की टॉपर जारा अहमद को ब्राह्मण समाज ने किया सम्मानित दिया आशीर्वाद

खेकड़ा। कस्बे की होनहार छात्रा तथा गाजियाबाद में भी जनपद का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाशाली जारा अहमद को सम्मानित किया गया तथा 360 चौधरी नरेश शर्मा द्वारा आशीर्वाद भी दिया गया। बता दें कि, जारा अहमद ने गाजियाबाद स्थित सलवान पब्लिक स्कूल में कक्षा दस की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर खेकड़ा के ब्राह्मण समाज के लोगों ने भी उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

सोमवार को ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि, डॉ अफजाल अहमद के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने जारा अहमद को सम्मानित करते हुए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि, जारा की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।समाज के लोगों ने जारा को जीवन में निरंतर मेहनत कर उच्च पद हासिल करने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में 360 चौधरी पंडित नरेश शर्मा, अश्वनी कौशिक, पुनीत शर्मा, ब्राह्मण समाज खेकड़ा अध्यक्ष पं जयकिशन बक्शी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular