HomeBreaking Newsजनगणना की तैयारियां तेज, शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

जनगणना की तैयारियां तेज, शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

खेकड़ा। करीब डेढ़ दशक बाद होने जा रही जनगणना को लेकर अब तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर पालिका सभागार में सोमवार से शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया, जो 22 अप्रैल तक संचालित रहेगा।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक जाहिद अली और ख्याति स्वामी ने शिक्षकों को घर-घर जाकर सर्वे करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि, किस प्रकार परिवारों से जरूरी जानकारी जुटानी है, निर्धारित 33 प्रश्नों को सही तरीके से प्रपत्रों में भरना है और डेटा को सटीक रूप से दर्ज करना है।

साथ ही डिजिटल प्रणाली पर भी विशेष जोर दिया गया। शिक्षकों को मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़ों को अपलोड करने की प्रक्रिया भी समझाई जा रही है, ताकि जनगणना कार्य पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से पूरा हो सके। 

प्रशिक्षकों ने बताया कि, पहले बैच के बाद दूसरे चरण का प्रशिक्षण 26 अप्रैल से शुरू किया जाएगा।कार्यक्रम में अतुल आत्रेय, धर्मेंद्र धामा, हरेंद्र सिंह सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। वहीं, अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल, नीरज शर्मा समेत पालिका के कर्मचारी भी प्रशिक्षण में शामिल हुए। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि प्रशिक्षित शिक्षक जनगणना कार्य को पूरी जिम्मेदारी और सटीकता के साथ संपन्न कराएंगे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular